Home / Photos
Bhojpuri Film ‘आंखें’ में अलग किरदार में दिखेंगे प्रदीप पांडेय चिंटू,शूटिंग सेट से वायरल हुईं तस्वीरें
Bhojpuri Movie News: सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू, यामिनी सिंह और आस्था सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘आंखें’ की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग जोर शोर से चल रही थी। इस फिल्म पर भोजपुरी के दर्शकों को पैनी नजर होगी, क्योंकि इस फिल्म में चिंटू पांडेय एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।
1/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
हम दर्शकों से अपील करेंगे कि जब भी यह फिल्म रिलीज हो उसे सिनेमाघर में जाएं और फिल्म को देखकर मनोरंजन करें। इस फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू के बड़े भाई का किरदार आशीष सिंह बंटी ने निभाया है। दोनों की केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन दर्शकों को पसंद आएगी।
2/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
Bhojpuri Film ‘आंखें’ के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जो कि पवन सिंह को लेकर सत्या, वांटेड, क्रैक फाइटर जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्म बना चुके हैं। चिंटू और सुजीत की केमेस्ट्री को लेकर उनके फैंस को भी इंतजार रहेगा।
3/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
फिल्म के निर्माता प्रह्लाद दास गुप्ता और संजय गुप्ता ने बताया कि 'आंखें' कमाल की फिल्म बनकर तैयार है। फिल्म का प्री प्रोडक्शन हम मुंबई में करेंगे और जल्द ही फिल्म को रिलीज भी करेंगे। उन्होंने बताया कि यह फिल्म हर मायने में भोजपुरी दर्शकों के लिए खास होने वाला है।
4/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
पटकथा से लेकर गाने तकनीक से लेकर प्रेजेंटेशन तक अभूतपूर्व होने वाला है। इस फिल्म में सभी कलाकारों ने अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। इससे हमें उम्मीद है की फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है।
5/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
आपको बता दें कि संकट मोचन फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म आंखें एक बेहतरीन पारिवारिक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है।
6/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
इस फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू, यामिनी सिंह और आस्था सिंह के साथ आशीष सिंह बंटी, रचना यादव, सुशील सिंह, संजय पांडे, श्रद्धा नवल, लोटा तिवारी, बबलू खान, नीलम पांडे, अंशु तिवारी, मिथिलेश, किशोर गुप्ता और अंकुश कहार भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications