Home / Photos
Photos: भोजपुरी सिनेमा की पहली अभिनेत्री बनी यामिनी सिंह, जिन्होंने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड, कहा- मैं जब से इंडस्ट्री...
Bhojpuri Actress Yamini Singh News: भोजपुरी पर्दे की दबंग एक्ट्रेस और अपने अभिनय से भोजपुरी पर्दे पर लोहा मनवाने वाली यामिनी सिंह ने एक बार फिर से भोजपुरी सिनेमा में अपनी धाक जमा ली है। यामिनी सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पहली ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनका लगातार 3 हफ्तों में 3 फिल्मों का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ।
1/9
Photo Credit: One India Hindi
Share
6 जुलाई को पहली फिल्म ऋद्धि सिद्धि आई, जिसने साढ़े 26 का जीआरपी हासिल किया। उस हफ्ते उनके सामने दूसरे चैनल पर भी कई फिल्में थी, लेकिन यामिनी सिंह की फिल्म ने सबको बीट किया और उस हफ्ते की सुपर हिट फिल्म बनी।
2/9
Photo Credit: One India Hindi
Share
Yamini Singh Bhojpuri Actress: यामिनी सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की पहली ऐसी एक्ट्रेस बन चुकी हैं कि, जिनकी लगातार 3 हफ्तों में 3 फिल्मों का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ।
3/9
Photo Credit: One India Hindi
Share
इस फिल्म में यामिनी सिंह का डबल रोल था। फिल्म में उनकी भूमिक को काफी सराहा गया और जिन लोगों ने एक्सपर्ट ने फिल्म देखी, उन्होंने उनकी भूमिका की सराहना की।
4/9
Photo Credit: One India Hindi
Share
हेमामालिनी की सीता और गीता एवं श्री देवी की चालबाज से जोड़ कर इनके अभिनय कौशल की तारीफ की। फिल्म के निर्देशक प्रवीण गुडरी हैं। सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने लेखन किया है। इन दोनों की जोड़ी को भोजपुरी टेलिविजन पर सलीम जावेद की जोड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
5/9
Photo Credit: One India Hindi
Share
13 जुलाई को यामिनी सिंह की फिल्म हम साथ साथ भी रिलीज हुई, जिसको दर्शकों ने खूब प्यार दिया है और इसकी भी जी आर पी रेटिंग टॉप की रही।
6/9
Photo Credit: One India Hindi
Share
इसके अलावा 20 को यामिनी की फिल्म उतरन का प्रीमियर हुआ है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इसकी रेटिंग भी हाई होने की उम्मीद है। इसके निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू हैं, उनके साथ यामिनी की आ रही इस फिल्म का इंतजार सबों को है।
7/9
Photo Credit: One India Hindi
Share
इस फिल्म के लेखक सुरेंद्र मिश्रा हैं, उन्होंने कहा कि दर्शकों से फिल्म को काफी उम्मीदे है। इन सब के बीच यामिनी लगातार अपनी नई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रह रही है। वे अभी जौनपुर में बी 4 यू की फिल्म माई बिना नैहर सूना की शूटिंग कर रही है।
8/9
Photo Credit: One India Hindi
Share
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए यामिनी सिंह ने अपनी फिल्मों और किरदार को लेकर बेबाकी से बात रखी। उन्होंने कहा कि मैं जब से इंडस्ट्री में आई हूं और मुझे जो भी भूमिका मिली है, उसका निर्वहन अपनी मेहनत से किया। मैं खुद को भागशाली मानती हूं कि लोगों ने मुझे हर क्षेत्र में प्रेम दिया। मेरे काम को सराहा।
9/9
Photo Credit: One India Hindi
Share
मेरे गाने अगर यूट्यूब पर आए तो उसे भी वायरल कर सफल बनाया। मेरी फिल्म सिनेमा घरों में लगी, तो उसको हिट कराया। अभी जब टेलिविजन पर हमारी इंडस्ट्री धूम मचा रही है, उसमें भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इसके लिए मैं दर्शकों, समर्थकों और अपने परिवार की शुक्रगुजार हूं कि हमेशा आपका सपोर्ट मिलता रहा है।


Click it and Unblock the Notifications