Home / Photos
Photos: पारिवारिक फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग शुरू, देखिए लाजवाब तस्वीरें
Bhojpuri film: वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले पारिवारिक और सामाजिक विषय वस्तु पर बनने वाली भोजपुरी फिल्म "हम साथ साथ हैं" की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में हो रही है इसके निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह हैं।
1/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
प्रदीप सिंह ने बताया कि फिल्म "हम साथ साथ हैं" की कास्टिंग भी हमने फिल्म के कथानक के अनुसार की है।
2/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
"हम साथ साथ हैं" फिल्म का निर्देशन अजय कुमार झा कर रहे हैं जिन्होंने बताया कि यह फिल्म परिवार के बीच के भावनात्मक रिश्ते की कहानी है जिसको हम अभी शूट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी दर्शकों को रिश्तो की हर डोर की अहमियत से रूबरू कर आएगी।
3/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
फिल्म पूरी तरह से कॉमर्शियल है और इसका निर्माण भव्य पैमाने पर हो रहा है। यह बड़े बजट की फिल्म है। उम्मीद है जब यह रिलीज होगी तब दर्शकों को बेहद पसंद आएगी। फिल्म "हम साथ साथ हैं" के निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा कि हमारी फिल्म दर्शकों को सूरज बड़जात्या के स्टाइल में बनने वाली फिल्मों की याद दिलाएगी।
4/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
प्रदीप सिंह ने कहा कहानी हमारी अपनी भोजपुरी है और हम इसे भोजपुरिया स्टाइल में दशकों तक एक मजेदार प्रोजेक्ट के रूप में लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है की फिल्म ऐसी बने जिसे लोग अपने परिवार में और दोस्तों के साथ मिलकर देख सके।
5/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
आजकल भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर एक से एक अच्छी फिल्में आ रही है। मेरा मानना है कि हमारी यह फिल्म उन अच्छी फिल्मों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसलिए मेरा अपील भोजपुरी के दर्शकों से यही होगा कि आप अपनी फिल्मों को ज्यादा से ज्यादा देखें और इसे सराहें। ताकि हम और अच्छी फिल्में बनाने को प्रेरित हो।
6/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
फिल्म में लीड रोल गौरव झा निभा रहे हैं उनके साथ देव सिंह, प्रेम सिंह, अंजना सिंह, यामिनी सिंह, शालू सिंह, केके गोस्वामी, माया यादव और रंभा सहनी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।
7/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
हमारी इस फिल्म की कहानी को अरविंद तिवारी ने लिखी है और हमारी फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।
8/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
हम सभी एक टीम वर्क के साथ इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं जो साल 2024 में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications