Home / Photos
Photos: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2024 का समापन, एक क्लिक में देखिए शानदार तस्वीरे
World Famous Pitrupaksh Mela 2024:पितृपक्ष मेला के समापन पर डीएम गया डॉ. त्यागराजन एस एम ने कहा कि इस साल का पितृपक्ष मेला काफी ऐतिहासिक साबित हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से लगभग 3 महीना पहले से ही पितृपक्ष मेला के सफल आयोजन के लिए हर स्तर पर तैयारी की गई थी, जिसका परिणाम रहा कि पितृपक्ष मेला में 22 लाख से अधिक संख्या में आए तीर्थ यात्री ने सरकार एवं प्रशासन को प्रशंसा की और धन्यवाद दिया है।
1/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
World Famous Pitrupaksh Mela: दुनिया के सबसे मशहूर मेला में शुमार पितृपक्ष मेला इस साल 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चला। कुल 16 दिवसीय चलने वाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला का आज बुधवार 2 अक्टूबर को समापन हुआ।
2/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
इस वर्ष गयाजी में कुल तीर्थ यात्रियों की संख्या 22 लाख है, साल 2023 में 15 लाख तीर्थ यात्री गयाजी पहुंची थी। साल 2022 में गयाजी आए तीर्थ यात्रियों की तादाद 13 लाख थी।
3/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर निशुल्क अवसान प्रदान किए गए इसमें लगभग डेढ़ लाख (1.5 लाख) तीर्थयात्री अवसान किए हैं।
4/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
विभिन्न स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से 82 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। निशुल्क ई रिक्शा का लाभ 3 लाख 20 हजार तीर्थयात्रियों ने लिया है।
5/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
गयाजी आये तीर्थ यात्रियों को गंगाजल का पाउच पैकेजिंग कराकर 1 लाख से ऊपर यात्रियों के बीच वितरित करवाया गया है।
6/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
बुजुर्ग एवं दिव्यांग तीर्थ यात्रियों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा रखी गई थी, व्हीलचेयर लगभग 2000 तीर्थयात्रियों ने प्रयोग किया है।
7/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
घाटों पर तीर्थयात्री अपने परिजन से बिछड़ जाते हैं इसे लेकर खोया पाया सेल बनाया गया था, इस सेल के माध्यम से 470 तीर्थ यात्रियों को उनके परिजन से मिलने का कार्य किया गया है।
8/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
आईवीआरएस सिस्टम /शिकायत नियंत्रण कक्ष के माध्यम से 940 से ऊपर समस्याओं को निदान करवाया गया है।
9/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
पिंडदान मोबाइल एप लगभग 2700 से अधिक तीर्थ यात्रियों ने इसका भरपूर मदद उठाया है। विभिन्न सहायता केंद्र द्वारा सहयोग लेने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या 3400 है।


Click it and Unblock the Notifications