Home / Photos
अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार के हुनर के मुरीद हुए लोग, पीपल के पत्तों पर भी कला में हैं माहिर, देखिए कलाकृति की तस्वीरें
International Artist Madhurendra News: वन इंडिया के 25 साल पूरे होने पर अब दर्शकों के बीच नए तेवर और नए क्लेवर में नया लोगों लॉन्च किया गया है। इसी क्रम में वन इंडिया को समर्पित अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार ने पीपल के पत्ते पर कला का प्रदर्शन करते हुए अनोखे अंदाज़ में शुभकामनाएं दी हैं। वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार मधुरेंद्र ने बताया कि वह अपनी कॉलेज लाइफ़ से ही वन इंडिया हिंदी को फॉलो करते आ रहे हैं। जनता से जुड़े हर मुद्दे को देश की लगभग भाषाओं में वन इंडिया द्वारा जनता के बीच लाया जाता है। यह बहुत ही सराहनीय काम है।
1/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार मधुरेंद्र रेत कला के माहिर है, अपने हुनर का परचम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लहरा चुके हैं। बारिश के मौसम में रेत पर कलाकृति मुश्किल है, इसलिए मधुरेंद्र ने पीपल के पत्तों पर कलाकृति कर लोगों को अपना मुरीद बना लिया है।
2/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
पेरस ओलंपिक 2024 में भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने 57 किग्रा केटेगिरी रेसलिंग में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर मधुरेंद्र ने 5 घंटे की मेहनत के बाद पीपल के हरे पत्तों में अमन रावत की खूबसूरत तस्वीर बनाकर उन्हें अनोखे अंदाज में बधाई दी थी।
3/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने 15 अगस्त के पूर्व संध्या पर 5 सेमी वाली पीपल के हरे पत्तों पर प्रधाममंत्री की तस्वीर तिरंगे के साथ दिखाया था। अपनी बेमिसाल कलाकृति के ज़रिए लोगों से PM मोदी की हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने की अपील की थी।
4/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
25वें कारगिल दिवस को मौके पर अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल के हरे पत्तों पर ख़ास कलाकृति बनाते हुए अनोखे अंदाज में कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने कहा कि यह वीर सैनिकों को समपर्पित है, जिन्होंने कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
5/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
भारत के 11वें राष्ट्रपति और वैज्ञानिक रहे मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के पुण्यतिथि अवसर पर मधुरेंद्र पीपल के हरे पत्तों पर अपनी अद्भुत कलाकारी के ज़रिए भावपूर्ण अंदाज में श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रहे ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन हमें यह सिखाता है कि अगर हम मेहनत और लगन से काम करें तो हम अपनी मंजिल जरूर पा सकते हैं।
6/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
मधुरेंद्र ने वन इंडिया हिंदी के दर्शकों को भी शुभकामनाएं दी, इसके साथ ही केंद्र केंद्र और राज्य सरकारों से अपील करते हुए कहा कि कलाकारों की प्रतिभाओं को देखते हुए सरकार को भी चाहिए कि उनके प्रोत्साहन के लिए कुछ काम करें, ताकि हम जैसे कलाकार अपने हुनर से जिला, प्रदेश और देश का नाम आए दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहें।
7/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
वन इंडिया गांव की गलियों से लकर शहर की सड़कों तक की छोटी से बड़ी ख़बरें बेबाक अंदाज़ में दिखाता है। हम लोग जैसे कलाकारों की प्रतिभाओं को वन इंडिया हिंदी ने एक अलग पहचान दी है। इसलिए 25 साल पूरे होने पर मैंने सोचा कि क्यों ना मैं अपनी कला वन इंडिया को समर्पित करूं।
8/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
मैंने क़रीब 5 घंटे मेहनत कर पीपल के पत्ते पर कलाकृति की। सबसे पहले मैंने पीपल का पत्ता लिया और फिर ज़ेहन में वन इंडिया को समर्पित तस्वीर बनाई। इसके बाद उसे पीपल के पत्ते बनाया, फिर ब्लेड से बारीकियों से एक-एक करके डिज़ाइन बनाया। मैंने जैसा सोचा था, उसी तरह से पूरी कलाकृति बनी और लगा की मेहनत कामयाब हुई।


Click it and Unblock the Notifications