Home / Photos
Bhojpuri Song: 'दिल लेके भाग जइबे' में पवन सिंह का दिखा रोमांटिक अंदाज़, प्रोड्यूसर ने गाने को लेकर कही ये बात
Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी जगत के पॉवर स्टार पवन सिंह दर्शकों के बीच अपने किरदार को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उनकी फिल्म या गाने का अनाउंसमेंट होते ही चाहने वालों के दिलों की धड़कन बढ़ जाती है। अब पवन सिंह की आगामी भोजपुरी फिल्म 'पॉवर स्टार' का पहला सांग 'दिल लेके भाग जइबे' टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। जिसे दर्शकों ने हाथों हाथ उठा लिया है।
1/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
'चुम्मा चिखा के मुंहे लाग जइबे, हम जानतानी दिल लेके भाग जइबे, हम जानतानी दिल लेके भाग जइबे...'
2/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
Power Star Movie Song: 'दिल लेके भाग जइबे' गाने में पवन सिंह के साथ अभिनेत्री आस्था सिंह कदम से कदम मिलाते हुए नज़र आ रही हैं। इस गाने में उनका अट्रैक्टिव लुक दर्शकों के दिल पर छुरिया चला रहा है।
3/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
पवन और आस्था की केमेस्ट्री एक दम कमाल धमाल कर रही है। इस गाने की शुरुआत में पवन सिंह हैंडसम लुक में गार्डन में नज़र आ रहे हैं।
4/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
इंडियन लुक में कलरफुल घाघरा चोली पहने आस्था सिंह की मोहिनी नज़रों देखकर पवन सिंह उनपर फिदा हो जाते हैं। वह अपनी सहेलियों संग डांस करते हुए पवन सिंह से कहती हैं कि...
5/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
'सिनवा से दिल हमार भटकता, तोहरे पे जाके अटकता, अंखिया से बार बार वार कइनी, तबहुं निशाना काहे छटकता...' तब पवन सिंह कहते हैं कि...
6/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है। इस गाने का पिक्चराइजेशन कमाल का किया गया है, जोकि देखते ही बन रहा है।
7/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाने का म्यूजिक सरगम आकाश ने दिया है। इस गाने के लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास ने लिखा है। आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म पॉवर स्टार में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह और मधु शर्मा की हिट जोड़ी नजर आने वाली है।
8/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
इस फ़िल्म में और भी कई अभिनेत्रियां अपनी अदा का जलवा बिखेरने वाली हैं। उन्हीं में से एक अदाकारा आस्था सिंह भी, इस गाने में पवन सिंह के साथ रोमांस का तड़का लगा रही हैं।
9/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाने को लेकर पवन सिंह के फैंस काफी क्रेजी नज़र आ रहे हैं। 'दिल लेके भाग जइबे' को लेकर प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफताब ने कहा कि हमने इस गाने को बड़ी ही मेहनत के साथ बनाया है।


Click it and Unblock the Notifications