Home / Photos
'पनौती', 'बाप', 'साली', 'दारू' लेकर 'स्टेशन भागा', कुछ यूं हैं स्टेशनों के अजीबों-गरीब नाम
भारतीय रेल सभी वर्ग के यात्रियों के लिए बेहद आरामदायक यातायात है। इससे लाखों लोग प्रतिदिन सफर करते हैं। सफर के दौरान गाड़ी एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पर रुकती हुई जाती है। स्टेशन पर लिखे नाम से जगह का पता चल जाता है कि आखिर हम कहां पहुंचे। वहीं, कुछ रेलवे स्टेशन के नाम इतने अजीबों गरीब हैं कि उनके नाम सुनकर आपको हंसी आने लगेगी।
1/10
Photo Credit: social media
Share
भारत में रेलवे स्टेशनों के नाम कुछ इतने विचित्र हैं कि आप उनका नाम सुनकर हंसेंगे जरूर। तो आइए जानते है ये विचित्र नाम वाले रेलवे स्टेशन भारत के किन किन क्षेत्रों में हैं।
2/10
Photo Credit: social media
Share
दारू का नाम सुनते ही पीने वालों के चेहरे पर एक अलग ही चमक देखने को मिलती है। लेकिन, हम यहां पर शराब की बात नहीं कर रहे हैं। यहां बात एक स्टेशन की हो रही है जिसका नाम है दारू स्टेशन। झारखंड के हजारीबाग जिले के एक छोटे से गांव का नाम दारू है, जिसके कारण यहां के स्टेशन को 'दारू स्टेशन' बुलाते हैं।
3/10
Photo Credit: social media
Share
लो भईया, अगला स्टेशन सहेलियों का स्टेशन है! नागपुर डिवीजन में आने वाला सहेली स्टेशन भोपाल और इटारसी से बेहद नजदीक है।
4/10
Photo Credit: social media
Share
तू मेरी जिंदगी की पनौती है। ये लाइन तो आपने सुनी होगी। लेकिन, भारत में एक स्टेशन का नाम है 'पनौती स्टेशन'। यूपी के चित्रकूट में स्थित छोटे से गांव का नाम पनौती है। तो स्टेशन का नाम पड़ गया पनौती स्टेशन।
5/10
Photo Credit: social media
Share
इस स्टेशन का नाम सुनकर जरूर आपको लगेगा, यहां जरूर लोग भागते होंगे। लेकिन नहीं, झारखंड में एक रेलवे स्टेशन का नाम 'भागा रेलवे स्टेशन' है। नाम अजीब है लेकिन यहां से कई गाड़ियों का आवागमन होता है।
6/10
Photo Credit: social media
Share
साली स्टेशन में आपका स्वागत है। नाम सुनकर ये मत सोचिएगा कि हम आपको जीजा साली वाली बात या फिर गाली देने की बात कह रहे हैं। उत्तरी पश्चिमी रेलवे से जुडे़ जोधपुर जिले के डूडू में 'साली स्टेशन' है।
7/10
Photo Credit: social media
Share
अगला स्टेशन बिल्लियों का स्टेशन है तो आप गलत सोच रहे हैं। इस स्टेशन का नाम बिल्ली स्टेशन है। यूपी के सोनभद्र जिले में मौजूद बिल्ली एक स्टेशन का नाम है, जहां से कई गाड़िया गुजरती हैं।
8/10
Photo Credit: social media
Share
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अगला स्टेशन कुत्ता स्टेशन हैं। ये स्टेशन कर्नाटक के एक छोटा से गांव के नाम पर है। ये स्टेशन काफी सुंदर है लेकिन, नाम अजीबों-गरीब।
9/10
Photo Credit: social media
Share
इस स्टेशन का नाम सुनकर जरूर लगेगा कि ये स्टेशन अमिताभ की फिल्म का डॉयलॉग बोलता होगा,'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप...' लेकिन, राजस्थान के जोधपुर में एक छोटे से स्टेशन का नाम 'बाप रेलवे स्टेशन' है।


Click it and Unblock the Notifications