Home / Photos
बला की खूबसूरत हैं शोएब मलिक की नई पत्नी सना जावेद, लेकिन भारतीय बोले- कम तो हमारी सानिया भी नहीं थी...
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है. सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच शोएब ने अपने अधिकारिक X हैंडल पर नई पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.
1/7
Photo Credit: Instagram
Share
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है. शोएब मलिक ने पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है. शोएब की पहली शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी.
2/7
Photo Credit: Instagram
Share
शोएब मलिक ने दूसरी शादी भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा से साल 2010 में की थी. सानिया और शोएब के अलग होने की खबरें पिछले काफी समय से चली आ रही थीं.
3/7
Photo Credit: Instagram
Share
इसी बीच शोएब की नई पत्नी सना जावेद अब ट्रेंड में आ गई हैं. उनकी खूबसूरती की चर्चाएं भी की जा रही हैं. लोग एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर सर्च कर उनकी तस्वीरें देखना चाह रहे हैं.
4/7
Photo Credit: Instagram
Share
हालांकि इस सब के बीच भारतीय फैंस में गुस्सा है. फैंस सोशल मीडिया पर शोएब मलिक और सानिया के तलाक को लेकर क्रिकेटर को ट्रोल कर रहे हैं. लेकिन अभी यह विश्वसनीय नहीं है कि दोनों का तलाक हुआ है या बिना तलाक ही शोएब ने तीसरी शादी रचा ली है.
5/7
Photo Credit: Instagram
Share
फैंस सना जावेद की खूबसूरती की तारीफ तो कर रहे हैं, साथ ही सानिया मिर्ज़ा को भी फैंस का साथ मिला है.
6/7
Photo Credit: Instagram
Share
फैंस का कहना है कि हमारी (भारतीय) सानिया मिर्ज़ा भी खूबसूरती में किसी से कम नहीं हैं.
7/7
Photo Credit: Instagram
Share
वहीं सना जावेद ने भी अब अपने नाम के आगे क्रिकेटर का नाम जोड़ लिया है. एक्ट्रेस ने अब अपने बायो में पति शोएब मलिक का नाम भी जोड़ लिया. उन्होंने अपने अकाउंट पर 'सना शोएब मलिक' लिख लिया है.


Click it and Unblock the Notifications