Home / Photos
'ये तो भगवान शिव हैं'? NASA ने शेयर की टारेंटयुला नेबुला की तस्वीर, लोग बोले- हर हर महादेव
नासा की सबसे हाईटेक दूरबीन जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप अंतरिक्ष में तैनात है और वहां से लगातार ब्रह्माण्ड के राज खोल रही। हाल ही में उसने टारेंटयुला नेबुला की तस्वीर भेजी, जिसे लोग अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी भारतीयों को है। कुछ लोगों का दावा है कि ये तस्वीर भगवान शिव की तरह लग रही।
1/8
Photo Credit: Instagram
Share
नासा के मुताबिक जेम्स टेलीस्कोप ने बहुत से टारेंटयुला नेबुला की तस्वीर ली है, जिसमें एक '30 डोरैडस' नाम का नेबुला भी शामिल है।
2/8
Photo Credit: Instagram
Share
हाल ही में नासा ने इसकी तस्वीर शेयर की और बताया कि इसे तारों की नर्सरी कहा जाता है।
3/8
Photo Credit: Instagram
Share
नासा के मुताबिक ये तस्वीर जेम्स वेब टेलीस्कोप की इन्फ्रारेड इमेजरी का उपयोग करके ली गई है।
4/8
Photo Credit: Instagram
Share
तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई, भारतीय यूजर्स में काफी ज्यादा उत्साह देखा गया। लोग तुरंत उस पर कमेंट करके हर-हर महादेव लिखने लगे।
5/8
Photo Credit: Instagram
Share
भारतीय यूजर्स के मुताबिक नासा की फोटो में भगवान की जटाएं साफ नजर आ रहीं। इसके अलावा तस्वीर का बाकी हिस्सा भी उनके शरीर की बनावट जैसा लग रहा।
6/8
Photo Credit: Instagram
Share
वैज्ञानिकों के मुताबिक तस्वीर में जो नीला और बैंगनी हिस्सा नजर आ रहा, वो बहुत ज्यादा गर्म गैसों की वजह से हुआ है।
7/8
Photo Credit: Instagram
Share
एक यूजर ने लिखा कि मुझे तो ऐसा लग रहा, जैसे महादेव ने किसी बच्चे को अपने हाथ में पकड़ा हो। एक अन्य ने लिखा भगवान शिव, हर-हर महादेव।
8/8
Photo Credit: Instagram
Share
आपको बता दें कि नेबुला इंटरस्टेलर स्पेस में पाए जाने वाले बड़े बादल हैं जो ज्यादातर ब्रह्मांडीय धूल और हीलियम और हाइड्रोजन जैसी गैसों से बने होते हैं। कहते हैं कि यहां से ही तारों का जन्म होता है।


Click it and Unblock the Notifications