Home / Photos
भारत की इन संगीत हस्तियों ने 2022 में दुनिया का अलविदा कह दिया
साल 2022 से कई यादें जुड़ी हुई हैं। इस साल स्वर कोकिला लता मंगेशकर समेत संगीत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने दुनिया का अलविदा कह दिया। संगीत की दुनिया में अमूल्य योगदान देने वाली इन हस्तियों को दुनिया कभी नहीं भूल सकेगी।
1/8
Photo Credit: social media
Share
साल 2022 से कई यादें जुड़ी हुई हैं। इस साल स्वर कोकिला लता मंगेशकर समेत संगीत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने दुनिया का अलविदा कह दिया। संगीत की दुनिया में अमूल्य योगदान देने वाली इन हस्तियों को दुनिया कभी नहीं भूल सकेगी।
2/8
Photo Credit: social media
Share
6 फरवरी, 2022 को 92 वर्ष की आयु में महान गायिका लता मंगेशकर के निधन ने सबको रुला गया। संगीत साधक उन्हें साक्षात माता सरस्वती का अवतार मानते थे। दुनिया उन्हें स्वर कोकिला के नाम से जानती थी।
3/8
Photo Credit: social media
Share
17 जनवरी, 2022 को भारत के महान कथक नर्तक, संगीतकार और गायक पंडित बिरजू महाराज 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
4/8
Photo Credit: social media
Share
15 फरवरी, 2022 को 69 वर्ष की आयु में भारतीय संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन हुआ। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था,जबकि लोग प्यार से उन्हें बप्पी दा पुकारते थे। डिस्को किंग माने जाने वाले इस कलाकार ने हिंदी, बंगाली समेत कई भाषाओं के लिए संगीत दिया।
5/8
Photo Credit: social media
Share
10 मई 2022 को मुंबई में संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का 84 की उम्र में निधन हो गया। उन्हें संगीत की दुनिया के सर्वकालिक महानतम हस्तियों में गिना जाता है।
6/8
Photo Credit: social media
Share
18 जुलाई 2022 को मुंबई में गायक और संगीतकार भूपेन्द्र सिंह का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। "मेरी आवाज़ ही पहचान है" गीत गाने वाले भूपेंद्र सिंह एक ग़ज़ल गायक के रूप में काफी लोकप्रिय थे।
7/8
Photo Credit: social media
Share
31 मई, 2022 को कोलकाता में एक म्यूजिक इवेंट के दौरान भारत के मशहूर गायक केके का निधन हो गया। मात्र 53 वर्ष की आयु में दुनिया छोड़कर चले जाने वाले इस लोकप्रिय गायक का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नथ था।
8/8
Photo Credit: social media
Share
29 मई, 2022 को पंजाब के मनसा जिले में लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे।


Click it and Unblock the Notifications