Home / Photos
पहले घर और अब ली मर्सिडीज कार...बिहार की बेटी मनीषा रानी 26 साल की उम्र में कर रही हैं ताबड़तोड़ कमाई
Manisha Rani Net Worth: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी ने हाल ही में अभी मुंबई में नया घर लिखा था और अब मर्सिडीज की लग्जरी कार खरीदी है। मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 से देशभर में मशहूर हुई थीं। नई कार लेने के बाद मनीषा रानी सुर्खियों में हैं। लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर वो कितना कमाती हैं और उनकी संपत्ति कितनी हो गई है।
1/10
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Manisha Rani)
Share
बिहार की रहने वाली मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 की सबसे लोकप्रिय प्रतियोगियों में से एक थीं। मनीषा रानी हमेशा से अपनी खुद की कार लेना चाहती थीं और अब उन्होंने अपना वो सपना पूरा कर लिया है।
2/10
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Manisha Rani)
Share
मनीषा ने आखिरकार अपनी बकेट लिस्ट से एक और इच्छा को पूरा करते हुए हाल ही में एक शानदार काली मर्सिडीज खरीदी है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। मनीषा ने इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
3/10
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Manisha Rani)
Share
यह मनीषा रानी की पहली कार है और उन्होंने अपने करीबी लोगों के साथ इसका जश्न मनाया है। मनीषा रानी को बिग बॉस ओटीटी के बाद ऑटोरिक्शा से मुंबई में कई बार ट्रैवल करते हुए देखा गया है।
4/10
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Manisha Rani)
Share
मनीषा वीडियो में कहती हैं, ''सपने एक ही दिन में सच नहीं होते, लेकिन अगर आप हर दिन कड़ी मेहनत करते हैं तो सपने सच होंगे, चाहे कुछ भी हो जाए।''
5/10
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Manisha Rani)
Share
मनीषा ने हाल ही में मुंबई में एक आलीशान घर भी खरीदा और इसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई थी। हालांकि ये घर उन्होंने रेंट पर लिया है।
6/10
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Manisha Rani)
Share
अब बात मनीषा रानी की संपत्ति यानी उनके नेटवर्थ की। मनीषा रानी की अनुमानित कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपये है।
7/10
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Manisha Rani)
Share
कई रिपोर्ट के मुताबिक मनीषा रानी फिलहाल एक महीने में 2 से 5 लाख रुपये कमा रही हैं। ये कमाई ज्यादातर विज्ञापनों, शो और सोशल मीडिया से हो रही है।
8/10
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Manisha Rani)
Share
सालाना फिलहाल मनीषा रानी 50 लाख रुपये कमा रही हैं। मनीषा रानी अपने यूट्यूब कंटेंट, ब्रांड प्रमोशन, पेड फिल्मों और डांसिंग से भी कमाई करती हैं।
9/10
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Manisha Rani)
Share
मनीषा रानी ने पेड सोशल मीडिया ब्रांडिंग और प्रोमशन के जरिए पिछले कुछ महीनों में काफी पैसे कमाए हैं। बिग बॉस ओटीटी की फीस मनीषा ने 15 से 20 लाख रुपये लिए थे।


Click it and Unblock the Notifications