Home / Photos
अगर आप भी इस दिन कटवाते हैं दाढ़ी, बाल और नाख़ून तो हो जाएं सावधान, नहीं रुके तो हो जाएगा भारी नुकसान
हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार कई ऐसी चीजें कही गई हैं जो हमे करनी भी चाहिए और नहीं भी! परंपरा और मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि हफ्ते में 7 दिन ऐसे होते हैं जब नाखून, दाढ़ी और बाल कटवाना हमारे धर्म ग्रंथों में शुभ नहीं माना गया है। अगर आप इन दिनों ऐसा कोई भी काम करते हैं तो आपको अपने जीवन में भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आपको बताते हैं कि किस दिन हमें नाखुन और बाल काटने चाहिए और किस दिन नहीं...
1/8
Photo Credit: Social Media
Share
हमारे जीवन में हम कई ऐसी मान्यताओं और परंपराओं को मानते हैं जो काफी सालों से चली आ रही हैं। उन्हीं में से एक परंपरा है सप्ताह के 7 दिनों में से कुछ दिन ऐसे जिसमें बाल, दाढ़ी और नाखून नहीं कटवाना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि शास्त्रों के अनुसार आखिर किस दिन बनवाएं बाल-दाढ़ी और कब काटें नाखून।
2/8
Photo Credit: Social Media
Share
ज्योतिष शास्त्र के सोमवार का दिन चंद्रमा का होता है और से स्वास्थय का कारक माना जाता है। इस दिन बाल या नाखून काटने से आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो आपके बच्चों के स्वास्थय के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता है।
3/8
Photo Credit: Social Media
Share
अब ऐसा तो आप सबने ही अपने घर में सुना होगा कि मंगलवार के दिन बाल और दाढ़ी नहीं कटवानी चाहिए। अगर आप ऐसा कटवाते हैं तो सावधान हो जाइए। दरअसल, इस दिन हनुमान जी का दिन होता है। और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार का दिन मंगल ग्रह का होता है। इस दिन ये काम करना मतलब उम्र कम करने वाला काम माना गया है।
4/8
Photo Credit: Social Media
Share
वहीं बुधवार के दिन नाखून और बाल कटवाना अच्छा माना गया है। हिंदू धर्म के शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से आपके घर में बरकत बनी रहेगी और लक्ष्मी माता आपसे काफी प्रसन्न भी होंगी। ऐसा करने से आपकी कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में भी कोई रुकावट नहीं आती है। अच्छी नौकरी और पैसा बढ़ता है।
5/8
Photo Credit: Social Media
Share
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का माना जाता है। इस दिन बाल कटवाने से धन का नुकसान होता है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार कहां गया है। यदि आप बाल कटवाते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाएंगी। और आपको इसके अशुभ प्रभाव भी झेलने पड़ सकते हैं। इसलिए इस दिन ऐसा बिल्कुल ना करें।
6/8
Photo Credit: Social Media
Share
वहीं अगर आप शुक्रवार को बाल और नाखुन कटवाते हैं तो इस दिन ये काम आप कर सकते है। हालांकि शास्त्रों में भी इस दिन को शुभ माना गया है। इस दिन ये काम करने से आपके धन की प्राप्ती हो सकती है। शुक्र के ग्रह को ग्लैमर का प्रतीक भी माना गया है।
7/8
Photo Credit: Social Media
Share
शनिवार का दिन शनि भगवान का होता है। इस दिन बाल कटवाना अशुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार अगर आप इस दिन ऐसा करते हैं तो अकाल मृत्यु के चांसेस बढ़ते हैं और साथ ही धन की भी हानि होती है।
8/8
Photo Credit: Social Media
Share
वहीं रविवार का दिन भी बाल कटवाने के लिए अच्छा नहीं माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन सूर्य देवता का दिन है। अगर आप बाल कटवाते हैं तो इससे धन, बुद्धि और धर्म का नाश होता है।


Click it and Unblock the Notifications