Home / Photos
माही और खुशी का नया बोल बम गीत रिलीज़, 'बेल के पतइया' गाने में अभिनेत्री का दिखा देसी अंदाज़
Bhojpuri Bhakti Song: शिव भोले बाबा को समर्पित बोलबम गीत 'बेल के पतइया' लेकर भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव दर्शकों के बीच हाज़िर हो चुकी हैं। गाने में माही श्रीवास्तव इंडियन वेशभूषा में लाल साड़ी पहने सबका मन मोह लिया है। अपनी मोहिनी मुस्कान और डांस स्टेप्स से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। सिंगर खुशी कक्कड़ ने इस बोलबम गीत को गाया है।
1/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
माही श्रीवास्तव तब उसे समझाते हुए कहती हैं कि... 'लिखा बेल के पतइया प दिलवा के बात, ए सखी... लिखा बेल के पतइया प दिलवा के बात, बाटे जवन कमी पूरा करिहै भोलेनाथ, लिखा बेल के पतइया प दिलवा के बात...'
2/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
Bhojpuri Bol Bam Song: माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ के बोलबम गीत 'बेल के पतइया' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने को बेहतरीन लोकेशन पर भी फिल्माया गया है।
3/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
बोलबम गीत की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं, वहीं माही श्रीवास्तव की अदाकारी को भी खूब सराह रहे हैं। इस गाने ने शिवभक्तों के लिए शिव भक्ति में चार चांद लगा दिया है।
4/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवा गृहणी माही श्रीवास्तव कुछ महिलाओं को बेल की पत्ती बांट रही है। उसी बीच एक लड़की सिंपल सलवार सूट पहने माही के पास आती है और इशारों में ही पूछती है कि यह क्यों बांट रही हो।
5/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
आपको बता दें कि इस बोलबम गीत 'बेल के पतइया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीतकार रवि यादव और संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। प्रचारक ब्रजेश मेहर और वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं।


Click it and Unblock the Notifications