Home / Photos
Bhojpuri Song: 'राजा जी के तिलवा प दिलवा' में क़हर ढा रही माही श्रीवास्तव, देखिए तस्वीरें
Bhojpuri Song:माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कर का नया भोजपुरी लोकगीत 'राजा जी के तिलवा प दिलवा' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हो चुका है। भोजपुरी दर्शक इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।
1/7
Photo Credit: Brajesh Maher
Share
गाने को सिंगर खुशी कक्कर ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। वही माही ने अपनी अदाओं से गाने में चार चांद लगा दिया है। गाने को दर्शक काफी सर्च कर रहे हैं। इस गाने की कहानी में माही को एक लड़का पसंद आ जाता है और वह उससे उससे प्यार करने लगती हैं।
2/7
Photo Credit: Brajesh Maher
Share
अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की प्रसिद्धि दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वह जब भी किसी गाने में परफॉर्म करती हैं, तो वो गाना तेज़ी से वायरल हो रहा है। उनकी अदाकारी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर भी माही की लोकप्रियता काफी ज्यादा है।
3/7
Photo Credit: Brajesh Maher
Share
माही श्रीवास्तव की तस्वीरों और वीडियोज का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। वही अब माही श्रीवास्तव और सिंगर खुशी कक्कर का नया भोजपुरी लोकगीत 'राजा जी के तिलवा प दिलवा' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल चैनल से रिलीज किया गया है। जिससे दर्शकों बेहद ही खास अटेंशन मिल रहा है।
4/7
Photo Credit: Brajesh Maher
Share
गाने का फिल्मांकन बहुत ही सुंदर तरीके से किया गया है। वही इसको लोकेशन के हिसाब से फिल्माया गया है। वही गाने में माही अपनी सखी सहेलियों से कबातो है कि छोटी छोटी अंखियां उनकर हमरा को भा गइल हो...भा गइल हो..छोटी छोटी अंखियां उनकर हमरा के भा गइल हो... अरे भा गइल हो...के राजा जी के तिलवा पे दिलवा हमर आ गइल हो...राजा जी के तिलवा पे दिलवा हमर आ गइल हो...।
5/7
Photo Credit: Brajesh Maher
Share
इस गाने को बड़ी ही सादगी के साथ बनाया गया है। जिससे देखने की बार बार मन मे इच्छा होती है। उसी के ऊपर माही श्रीवास्तव के फेस एक्सप्रेसशन इसे और भी मजेदार बना रहे हैं। माही श्रीवास्तव ने कहा कि गाने के बोल इतने मजेदार है कि इसे परफॉर्म करते समय मुझे बहुत ही ज्यादा मजा आया ।
6/7
Photo Credit: Brajesh Maher
Share
ये सांग मेरे दिल के बहुग करीब है क्योंकि इसमें मुझे डांस करते बहुत ही ज्यादा आनंद आ रहा था। गाने में सब कुछ एक दम कलरफुल है जिसे देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। गाना बहुत ही अच्छा बना है, तो आप सभी दर्शकों से निवेदन है कि इसे ज्यादा से ज्यादा देखे और शेयर करे।
7/7
Photo Credit: Brajesh Maher
Share
खुशी कक्कर ने कहा कि गाना बहुत ही सुंदर बना है तो आप सब इसे अपना प्यार और आशीर्वाद दे, जिससे हम और अच्छे गाने आपके लिये ला सके। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज भोजपुरी लोकगीत 'राजा जी के तिलवा प दिलवा' की सिंगर खुशी कक्कर हैं। वही इसमें अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने परफॉर्म किया है। इस गाने के लिरिक्स अरविंद आर्यन ने लिखे हैं। इसका संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार है। इस गाने का निर्देशन रवि पंडित ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications