Home / Photos
Bhojpuri Song: पति की बेवफ़ाई से नाराज़ हुई माही श्रीवास्तव, भोजपुरी लहजे में निकाली अपनी भड़ास
Mahi Shrivastava New Song: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और गायिका खुशी कक्कड़ की जोड़ी इन दिनों यूटयूब पर धमाल मचा रही है। दोनों के एक से बढ़कर एक गाने यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं। अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से माही और खुशी का नया गाना 'बिगड़ गइला राजा जी' रीलीज किया गया है। जिसमें माही श्रीवास्तव का बिगड़ा हुआ मिजाज देखने को मिल रहा है।
1/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'बिगड़ गइला राजा जी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने एक अलग अंदाज में गाकर शमां बांधा है।
2/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
New Bhojpuri Song: 'बिगड़ गइला राजा जी' गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव अपनी अदाकारी से सबको अपना दीवाना बना रही हैं।
3/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाने में माही के ऑनस्क्रीन पति बने एक्टर अविनाश आर्या अपनी पत्नी को छोड़ किसी और महिला के साथ मौज मस्ती कर रहे हैं। जिसके सबूत माही को मिल जाते हैं। जिसे देखकर वह नाराज हो जाती हैं।
4/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि मुझे इस तरह का गाना करने में बहुत मज़ा आता है क्योंकि इसमें आपको प्यार के साथ गुस्सा भी दिखाना पड़ता है। ऐसे गानों से आपको अपने अंदर की प्रतिभा को और ज्यादा निखारने का मौका मिलता है।
5/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
इस तरह के गाने में ज्यादा से ज्यादा आपको एक्सप्रेसशन के साथ खेलना पड़ता है। क्योंकि ये एक सिचुएशन पर आधारित गाना होता है। इसलिए आपको बहुत ही ज्यादा केयर फुल रहना पड़ता है।
6/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि अपने पति के गर्दन पर लिपस्टिक का निशान देखकर नाराज होते हुए माही श्रीवास्तव पूछती हैं कि...
7/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
'रतिया में कहां तू चलि जाला छिप के, लागल रहेला दागी राजा जी लिप के... केकर नजरी में तू गड़ गइला, गड़ गइला हो तो गड़ गइला, 'बिगड़ गइला हो बिगड़ गइला, नचनिया के फेरा में पड़ि गइला...'
8/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। इस गाने को गीतकार रमन बिहारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार टिंकू तूफान केसरी हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर योगेश मौर्या, डीओपी गौरव राय, रंजन, ड्रेस डिजाइनर बादशाह खान हैं।


Click it and Unblock the Notifications