Home / Photos
'महाभारत' के 'कृष्ण' की पहली शादी भी विवादों में रही, जानिए कौन हैं पहली पत्नी जिनसे 14 साल बाद अलग हुए थे नीतीश भारद्वाज
बी आर चोपड़ा के ऐतिहासिक शो महाभारत में श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज की पर्सनल लाइफ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, इन दिनों वो अपनी दूसरी पत्नी के साथ तलाक की खबरों को लेकर कई विवादों में फंसे हुए हैं। वहीं लोग ये भी जानने के लिए काफी उत्सुक होंगे की आखिर उनकी पहली बीवी मोनीषा पोटिल से उनका तलाक का क्या कारण था। आइए जानते हैं पूरी बात...
1/8
Photo Credit: social media
Share
ऐतिहासिक शो महाभारत में श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज इन दिनों काफी परेशानियों से गुजर रहे हैं। बता दें कि एक्टर नीतीश ने दो बार शादी की थी और दोनों टूटने के बाद अब वो अकेले पढ़ गए हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं आखिर उनकी पहली बीवी मोनीषा पोटिल से उनका रिश्ता क्यों टूटा था?
2/8
Photo Credit: social media
Share
बता दें कि एक्टर नीतीश भारद्वाज की शादी मोनीषा पोटिल से साल 1991 में हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई थी।
3/8
Photo Credit: social media
Share
मोनिषा पोटिल और नीतीश के दो बच्चें एक बेटा और बेटी हैं। शादी के कई सालों तक सबकुछ सही चल रहा था लेकिन फिर कुछ आपसी मनमुटाव के चलते दोनों ने साल 2005 में तलाक ले लिया था।
4/8
Photo Credit: social media
Share
हालांकि किसी भी मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर क्यों नीतीश और उनकी पहली वाइफ मोनीषा का तलाक हुआ था।
5/8
Photo Credit: social media
Share
मोनिषा पोटिल उस समय के पॉपुलर मैग्जीन एडिटर की बेटी हैं। उनकी एक बेटी भोनिषा इन दिनों विदेश में सेटल हैं।
6/8
Photo Credit: social media
Share
एक्टर नीतीश भारद्वाज की जिंदगी में एक बार फिर से प्यार ने दस्तक दी थी फिर साल 2009 में उन्होंने आइएस अधिकारी स्मिता गेट से शादी की थी। हालांकि ये रिश्ता भी 10 साल से ज्यादा टिक नहीं पाया था। और फिर साल 2019 में दोनों अलग हो गए थे।
7/8
Photo Credit: social media
Share
स्मिता और नीतीश की दो जुड़वा बेटियां हैं। एक का नाम शिव रंजनी भारद्वाज है और दूसरी बेटी का नाम देवयानी भारद्वाज है। दोनों बेटियां अपनी मां के साथ इंदौर में रहती हैं।
8/8
Photo Credit: social media
Share
नीतीश भारद्वाज ने बताया था कि वो तलाक के बाद बेहद टूट गए थे और सेपरेशन उनके लिए काफी दर्दनाक था। हालांकि उन्होंने अपनी एक्स वाइफ स्मिता पर कई आरोप भी लगाए हैं कि वो उन्हें मेंटली टॉर्चर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications