Home / Photos
पर्वत पुरुष दशरथ मांझी महोत्सव की शानदार तस्वीर, एक क्लिक में देखें पूरा नज़ारा
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने पर्वत पुरुष दशरथ मांझी महोत्सव उद्घाटन किया। इस दौरान प्रदेश के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। वहीं गया ज़िला पदाधिकारी ने मेहमानों को अंगवस्त्र और समृति चिन्ह देकर इस्तकबाल किया।
1/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
श्रवण कुमार (ग्रामीण विकास मंत्री, बिहार सरकार) ने पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के बेटे को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका इस्तकबाल किया।
2/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
गया डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि दशरथ राम मांझी ने अपने मज़बूत इरादे से किए अद्भूत काम की वजह से गया नहीं, बल्कि बिहार राज्य समेत भारत देश को गौरवान्वित किया है।
3/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
ग़ौरतलब है कि दशरथ राम गांझी की पत्नी फाल्गुनी देवी बुरी तरह से ज़ख्मी थी, इलाज के लिए उन्हें करीब 55 किलोमीटर दूर वज़ीरगंज जाना था। पहाड़ होने की वजह नहीं जा पाई थी। इस वजह से दशरथ राम मांझी के सामने उनकी पत्नी की मौत हो गई थी।
4/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
फाल्गुनी देवी (मांझी की पत्नी) की मौत की वजह से दशरथ राम मांझी काफी टूट गए थे। वह यह सोच रहे थे कि अगर पहाड़ नहीं होता तो पत्नी का सही इलाज के लिए वज़ीरंगज आसानी से पहुंच जाते और पत्नी साथ होती।
5/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
दशरथ राम मांझी ने फिर पहाड़ को चीर कर रास्ता बनाने का फ़ैसला लिया। इसके बाद उन्होंने साल 1960 में उन्होंने सिर्फ़ एक छेनी और हथौड़ी की मदद से ही पहाड़ का सीना चीरकर रास्ता बना दिया।
6/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
22 सालों की कड़ी मेहनत के बाद दशरथ राम मांझी ने पहाड़ के बीच रास्ता बनाने से गेहलौर से वजीरंगज की 55 किलोमीटर की दूरी घटकर 15 किलोमीटर हो गई।
7/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
आद की तारीख में लाखों लोगों को इस रास्ते का फ़ायदा मिल रहा है, दशरथ राम मांझी ने यह साबित कर दिया कि अगर इंसान ठान ले तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं है।
8/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत दशरथ राम मांझी के ऊपर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के बड़े-बड़े निर्माताओं ने कई फिल्में बनाई हैं जो कि बहुत लोकप्रिय है।


Click it and Unblock the Notifications