'Machli' को मिला बेस्ट Web Series अवार्ड, जानिए अभिनेता राजवीर सिंह राजपूत के बारे में कुछ खास
वन इंडिया हिंदी से अभिनेता राजवीर सिंह राजपूत ने खास बातचीत की और अपनी वेब सीरीज़ के बारे में भी जिक्र किया।
बॉवीवुड अभिनेता राजवीर सिंह राजपूत ने बताया कि फिल्म की कहानी पुलिस ऑफिसर शशिकांत सहाय और चार युवकों के इर्द गिर्द ही घूमती है।
वेब सीरीज 'मछली' को सिया के राम, बाल शिव पृतजीविबल फेम निर्देशक अनिमेष वर्मा ने डायरेक्ट किया है।
राजवीर सिंह राजपूत ने बताया कि उन्होंने कई राज्यों में शूटिंग की थी, दिली ख्वाहिश थी कि अपने प्रदेशष बिहार में भी शूटिंग करें, जो कि इस वेब सीरीज़ से पूरी हो गई।
‘मछली’ वेब सीरीज की शूटिंग बिहार के मुजफ्फरपुर, कुढ़नी, सीतामढ़ी, पटना और हाजीपुर जैसे जगहों पर की गई है।
आपको बता दें कि राजवीर सिंह से पहले ‘मछली’ वेज सीरीज़ की कहानी इरफान खान और मनोज वाजपेयी के पास भी गई थी, किसी वजह से वह इस प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर पाए।
बॉलीवुड अभिनेता राजवीर सिंह राजपूत के कैरियार की बात की जाए तो वह कई प्रोजेक्ट पर काम कर चुके हैं।
अभिनेता राजवीर सिंह राजपूत स्काइप लाइव और बिटकॉइन वेब सीरीज (डिजनी हॉट) में भी नज़र आ चुके हैं। सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टार वेब सीरीज ''सेक्रेड गेम्स'' मूवी, जूही चावला के साथ The Test Case भी वह अपना जलवा बिखेर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications