Home / Photos
Photos: कृष्ण माधा और मोनी हूडा की जोड़ी मचा रही धमाल, ‘बंदूक की दुकान’ गाने को मिल रहा प्यार
Bandook Ki Dukaan Song: हरियाणवी सिंगर कृष्ण माधा और मोनी हूडा का नया म्यूजिक वीडियो ‘बंदूक की दुकान’ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। अब तक इस गाने को 1 मिलियन यानी को 10 लाख लोगों ने देख लिया है। इस सांग को हरियाणा इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता अमन राजपूत और अभिनेत्री दिव्यंका सिरोही पर फिल्माया गया है। ग्रूवनेक्सस रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल म्यूज़िक वीडियो को रिलीज किया गया है।
1/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
Krishna Madha Song: 'बंदूक की दुकान' म्यूजिक वीडियो में एक प्यारी सी लव स्टोरी दिखाई गई है, जिसमें एक प्रेमिका अपने प्रेमी को लड़ाई झगड़ा करने से रोक रही है। वो झगड़ा किसी और से नहीं बल्कि प्रेमिका के भाइयों के साथ करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
2/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
इसी वजह से वो हमेशा अपने साथ बंदूकों का जखीरा लेकर चलता है। बंदूक की दुकान एक एनर्जी से भरपूर हरियाणवी गाना है। जो आप सुनते ही तरोताजा हो जाएंगे। इस गाने में आप बंदूक की गोलियों की तड़तड़ाहट, धमाकेदार डांस और कई रोमांचक दृश्य दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब हुए हैं।
3/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
सिंगर कृष्ण माधा और मोनी हूडा ने कहा कि यह गाना निर्देशक दिशांत अग्रवाल ने बड़े ही शानदार तरीके फिल्माया है, जिससे देखकर बहुत ही मजा आएगा। इस गाने को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल है रहा है। हम इस सफलता के लिये पूरी टीम के शुक्रगुजार हैं। जिन्होंने हमें इस शानदार गाने को गाने का मौका दिया है।
4/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
अभिनेता अमन राजपूत और अभिनेत्री दिव्यंका सिरोही ने कहा कि गाने में दो प्रेमी युगल की कहानी को दिखाया गया है। जिसे देखकर दर्शक इससे कनेक्ट हो पाए हैं। यही कारण है कि गाने को दर्शकों लाखों की तादाद में व्यूज दिए हैं।
5/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
जब ये गाना शूट हो रहा था तब ही हमें लगा था कि ये गाना इंडस्ट्री के हिट सांग्स में से एक होने वाला है। और हुआ भी कुछ ऐसा ही इसे दर्शकों ने अपना खूब प्यार और आशीर्वाद दिया है। हम तहेदिल से दर्शकों का धन्यवाद करते हैं। हम आगे भी ऐसे ही बढ़िया बढ़िया सांग लेकर आते रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications