Home / Photos
फरेब के दलदल में फंसी दिग्गज एक्ट्रेस, पति ने दूसरों संग सोने को किया मजबूर, अर्श से फर्श तक की कहानी जान आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे
Vimi Tragic Life: बॉलीवुड की दुनिया में कलाकारों की जिंदगी में जितना चकाचौंध दिखता है उतनी ही दर्दनाक उनकी कहानी होती है। फिल्मों में हंसते हुए चेहरे के पिछे कितनी तकलीफें होती हैं शायद ही हम इस बात से वाकिफ हों! चलिए आज हम आपको ऐसी ही दिग्गज अभिनेत्री विमी के बारे में बताने जा रहे है जिसने अपने करियर में तेजी से सफलता हासिल तो की लेकिन उतनी ही तेजी से उन्हें डाउनफॉल भी देखना पड़ा।
1/8
Photo Credit: Social Media
Share
फिल्म इंडस्ट्री में मेहनत कर के सक्सेस पाना बेहद मुश्किल है। यहां हर कदम पर लोगों को संभल के चलना होता है। और जो शुरुआत में संभल जाता है वो आगे तक चला जाता है। ऐसे ही बॉलीवुड अभिनेत्री विमी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है।
2/8
Photo Credit: Social Media
Share
बता दें कि एक्ट्रेस विमी को बॉलीवुड में सफलता पाने के लिए ज्यादा इंतजार और मेहनत नहीं करनी पड़ी थी। उन्होंने फिल्म हमराज से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में लोगों ने उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी की थी। वो रातों-रात लोगों के बीच फेमस हो गई थीं।
3/8
Photo Credit: Social Media
Share
एक्ट्रेस विमी ने जितनी जल्दी अर्श तक पहुंचीं उतनी ही जल्दी वो फर्श पर भी गिरीं। और गिरीं भी ऐसा की कोई उन्हें उठा ना सका। बता दें कि अभिनेत्री ने हिट फिल्म हमराज में काम करने के बाद अपनी फीस भी बढ़ा दी थी।
4/8
Photo Credit: Social Media
Share
अभिनेत्री विमी ने बिजनेसमैन शिव अग्रवाल से शादी की थी। शिव एक बड़ी फैमिली से थे। लेकिन जब शिव के परिवार वालों ने उनको घर से निकाला था तो वो विमी के भरोसे हो गए थे। वो दौर एक्ट्रेस के लिए भी काफी मुश्किल रहा था। दरअसल, उनकी फिल्म आबरू, पतंगा और वचन कई फिल्में बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप साबित हो रही थीं, जिसके बाद बॉलीवुड में विमी के लिए अवसर कम हो गए थे।
5/8
Photo Credit: Social Media
Share
विमी के पति शिव अग्रवाल वैसे ही घर से बेघर होने के बाद उनके सहारे थे। वहीं एक्ट्रेस को भी अपने करियर में लगातार फ्लॉप फिल्में करने के बाद बुरे दिनों का सामना करना पड़ा था। इस दौरान एक्ट्रेस विमी और शिव के बीच के रिश्ते में भी दरार पैदा हो गई थी, जिसके बाद दोनों का तलाक हो गया।
6/8
Photo Credit: Social Media
Share
शिव अग्रवाल से अलग होने के बाद विमी के लाइफ में एक और शख्स की एंट्री हुई। वो और कोई नहीं बल्कि फिल्म प्रोड्यूसर जॉली थे। उनके साथ नाम जुड़ना एक्ट्रेस के लाइफ की सबसे बड़ी भूल थी। उसने विमी को भी नशे की बुरी लत लगा दी थी। वो दिन रात नशे में रहती थीं।
7/8
Photo Credit: Social Media
Share
एक वक्त विमी की जिंदगी में ऐसा भी आया जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंग। दरअसल, शराब के नशे में जॉली ने विमी को दूसरे प्रोड्यूसर्स के साथ रात बिताने के लिए फोर्स करना शुरू कर दिया था। हालांकि एक्ट्रेस भी बाद में उनके बहकावे में आ गई थीं और फिर वेश्यावृत्ति से उनका नाम जोड़ा जाने लगा।
8/8
Photo Credit: Social Media
Share
शराब की लत ने विमी को इस कदर बर्बाद कर दिया था कि जब नशे के कारण उनकी सेहत बिगड़ती चली गई तब उनके साथ कोई भी नहीं था। ये भी कहां जाता है कि जब एक्ट्रेस का निधन हुआ तो उनकी लाश को ठेले पर लेकर जाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications