Home / Photos
Photos: भोजपुरी बोलबम गीत 'घुमेला बउरहवा' में दिखी खुशी कक्कड़ और काजल त्रिपाठी शिव भक्ति
Bol Bam Shiv Bhakti Song: सावन के महीने शिव भक्ति का माहौल बना हुआ है। भोलेबाबा की भक्ति में लोग रमे हुए हैं। गली से लेकर सड़को, चौराहों हर जगह बोलबम की जय जयकार सुनाई दे रही है। हर जगह शिव भक्ति गीत सुनाई दे रहा हैं। इसी क्रम में शिव भक्तों के लिए एक और बोलबम गीत 'घुमेला बउरहवा' धमाल मचाने आ गया है।
1/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
ऑडियो और वीडियो पर काफी मेहनत की गई है, गीत के वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने अपनी मनमोहक अदाकारी से सबका दिल जीत लिया है। भगवान शिव जी की अर्धांगिनी माता गउरा पार्वती की भूमिका में बहुत प्यारी लग रही हैं। भोलेबाबा का अतरंगी रूप इस वीडियो में बहुत अच्छा लग रहा है।
2/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
Bhojpuri Shiv Bhakti Song: सिंगर खुशी कक्कड़ और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी शिव भक्तों के लिए बोलबम गीत 'घुमेला बउरहवा' लेकर आई हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज गाने को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है।
3/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर ने कहा कि सिंगर खुशी कक्कड़ की आवाज में गाया यह बोलबम गीत सुनने में काफी मधुर लग रहा है, वहीं इसके संगीत भी बहुत प्यारे हैं।
4/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
सिंपल लुक में काजल त्रिपाठी इंडियन वेशभूषा में पिंक कलर की साड़ी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इसका पिक्चराइजेशन बेहतरीन किया गया है। इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि बिना मकान के भोले बाबा गउरा जी के साथ दर दर विचरण कर रहे हैं, जहाँ रात होती है, वहीं डेरा जमा लेते हैं।
5/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
क्योंकि महल अटारी सब दान दे चुके भोलेदानी अब खाली हाथ हो चुके हैं। भांग धतूरा खा पीके वे मस्त मगन हैं। इस सिचुएशन को देखकर काजल त्रिपाठी अपनी सहेलियों से कहती है कि…
6/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
'भंगिया धतुरवा के बस बाटे चहवा, लईके बसहवा घुमेला बउरहवा, नईखे बा छत रहे पेड़वा छाँहवा, लईके बसहवा घुमेला बउरहवा...'


Click it and Unblock the Notifications