Home / Photos
'शिवजी के छुए चरणवा' भोजपुरी गाने में शिव की भक्ति में लीन नज़र आई काजल त्रिपाठी, देखिए शानदार तस्वीरें
Bhojpuri Shiv Bhakti Song: भोजपुरी सिनेमा जगत में सावन के महीना बहुत खास होता है। इस महीने में हर सिंगर एक्टर बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर नए नए बोलबम सांग रिलीज करता है। जिसे दर्शक खूब पसंद भी करते हैं। इस कड़ी में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी भी अपने चैनल से एक से बढ़कर एक बोल बम सांग रिलीज कर रही है।
1/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
Shiv Bhakti Bhojpuri Song: वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से सिंगर खुशी कक्कर की आवाज में बोलबम सांग 'शिवजी के छुए चरणवा' ऑडियंस के बीच आ चुका है। जिससे अभिनेत्री काजल त्रिपाठी के ऊपर फिल्माया गया है। इस गाने में काजल कांवड़ियों के साथ भगवान शिव शंकर की भक्ति में लीन होकर चली जा रही है।
2/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
बोल बम गाने के वीडियो में काजल पीले रंग की साड़ी कमाल की लग रही है। वही उनके आस पास चल रहे लोगो भी उनके कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने मां गंगा और शिवजी का गुणगान करते हुए शानदार अदाकारी किया है।
3/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
इस सांग की शुरुआत में काजल बोल बम का नारा लगाते हुए कहती है कि 'सगरौ मचल हाहाकार हो, पेड़ रूख दिहली उखार हो, चढ़त सवानवा हो चढ़त सवानवा, गंगा मइया चल दिहली शिवजी के छुएला चरनवा...'
4/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाने को लेकर काजल त्रिपाठी ने कहा कि, सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान पूरा जग बोलबम के नारों की गूंज से उठता है। वातावरण भक्तिमय हो जाता है।
5/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
मैंने इस गाने के माध्यम से अपनी श्रद्धा और भक्ति को शेयर करने की कोशिश की है। मेरी भोले बाबा में बहुत आस्था है। और मुझे ये गाना बहुत ही ज्यादा पसंद आया है। इसमें मुझे ऐसा लगा मानो मैं शिव की भक्ति में खोकर बस उन्ही का गुणगान कर रही हूं।
6/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
आपको बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोल बम गाना 'शिवजी के छुए चरनवा' निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने संगीत दिया है।


Click it and Unblock the Notifications