Home / Photos
Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना ‘कमर डैमेज’ में खेसारी लाल यादव का दिखा रोमांटिक अंदाज़, तेज़ी से वायरल हो रही तस्वीरें
Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी संगीत जगत के मशहूर कलाकारों में शुमार खेसारी लाल यादव और मशहूर अदाकारा नीलम गिरी का नया गाना ‘कमर डैमेज’ रिलीज़ होते ही तहलका मचा रहा है। गाने ने कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं। दर्शकों को यह गाना काफी पसंद आ रहा है। ‘कमर डैमेज’ गाने में खेसारी लाल यादव की दमदार आवाज़ और नीलम गिरी के मनमोहक डांस मूव्स का शानदार मेल देखने को मिल रहा है।
1/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
Khesari New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और नीलम की जोड़ी ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं। गाने के बारे में बात करें तो इसे खेसारी लाल यादव ने अपनी सुरीली आवाज़ में गाया है, जबकि इसके बोल कुन्दन प्रीत ने लिखे हैं।
2/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
खेसारी लाल यादव ने गाने की सफलता पर खुशी जताते हुए अपने फैंस का आभार व्यक्त किया और कहा, "मैं अपने सभी प्रशंसकों का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने हमारे नए गाने 'कमर डैमेज' को इतना प्यार दिया। हम आपके मनोरंजन के लिए आगे भी ऐसे ही बेहतरीन गाने लाते रहेंगे।
3/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
नीलम गिरी ने भी अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा कि इस गाने पर काम करना बेहद मजेदार रहा। उम्मीद है कि हमारे फैंस को हमारा यह नया अंदाज पसंद आ रहा होगा। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।
4/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
संगीतकार प्रियांशु सिंह ने गाने को धमाकेदार धुनों से सजाया है, जो किसी को भी थिरकने पर मजबूर कर देती है। वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है, जिन्होंने गाने में बेहतरीन विजुअल्स और कोरियोग्राफी के जरिए इसे और भी आकर्षक बनाया है।
5/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
इस गाने को आराध्या फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है, जिसके निर्माता बंटी यादव हैं। इसके अलावा संजय यादव और सुनी यादव ने सहयोग प्रदान किया है, जबकि नीरज मिश्रा और मनोज यादव को विशेष धन्यवाद दिया गया है।
6/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाने की रिलीज़ के साथ ही फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। लोग खेसारी और नीलम की केमिस्ट्री की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications