Home / Photos
Photos: खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला ने दिया भोजपुरी इंडस्ट्री को 2024 का पार्टी एंथम सॉन्ग
New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की हाल में ही रिलीज हुई फिल्म ‘राजाराम’ का डांसिंग नंबर ‘कमरिया लॉलीपॉप’ रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल के साथ साथ सारे लीडिंग म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हुआ है। खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की शानदार आवाज़ ने इस गाने को और भी खास बना दिया है।
1/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
फिल्म का निर्माण टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले हुआ है, जिसके निर्देशक पराग पाटिल हैं और निर्माता पराग पाटिल के साथ आर आर प्रिंस भी शामिल हैं। फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिससे फैंस में उत्साह और बढ़ गया है।
2/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारीलाल यादव के साथ डांसिंग क्वीन नम्रता मल्ला भी अपनी शानदार अदाओं से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। नम्रता का अंदाज और परफॉर्मेंस स्क्रीन से पलक झपकाने की भी इजाजत नहीं देता। गाने में उनका और खेसारीलाल का तालमेल कमाल का है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।
3/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
‘कमरिया लॉलीपॉप’ पूरी तरह से एक डांसिंग नंबर है, जिसमें हाई-एंड प्रोडक्शन और क्लासी लेवल का म्यूजिक इसे और भी खास बनाता है। म्यूजिकली और विजुअली यह गाना बेहतरीन है, जो यंग जनरेशन को खूब अपील कर रहा है।
4/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाने को पार्टी सॉन्ग का खिताब मिल रहा है, और दर्शकों का मानना है कि यह साल के अंत के लिए सबसे बेहतरीन गाना है। यह गाना फिल्म ‘राजाराम’ की रिलीज से पहले ही दर्शकों के लिए एक खास तोहफा साबित हो रहा है।
5/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाने को लेकर निर्देशक पराग पाटिल ने बताया कि ‘कमरिया लॉलीपॉप’ एक ऐसा गाना है, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा। हमने इस गाने को बहुत ही बड़े लेवल पर शूट किया है, ताकि दर्शकों को एक हाई-एंड विजुअल एक्सपीरियंस मिले।
6/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाने को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि फिल्म राजा राम के हर गाने खास हैं। चाहे वो चुम्मा चुम्मा हो, टाइटल ट्रेक हो या अब ये पार्टी सॉन्ग। इन सब गानों में सबसे अच्छी बात ये है कि ये सभी गाने बेहद खूबसूरत हैं और इसकी मेकिंग अत्याधुनिक तरीके से हुई है। यह दर्शकों को शानदार प्रदान करेगा।


Click it and Unblock the Notifications