Home / Photos
46 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे, शादी का कार्ड छपने के बाद इस फेमस एक्टर के साथ टूटा रिश्ता
Shilpa Shinde Romit Raj Breakup: 'भाभी जी घर पर हैं' से हर दूसरे घर में छाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अपनी एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटौरती रहती हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस 46 साल की हो चुकी हैं और इन दिनों अपनी सिंगल लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। आज हम आपको उनकी निजी जिंदगी के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर कौन था वो फेमस एक्टर जिसके साथ शादी का कर्ड तक छपने के बाद टूट गया था उनका रिश्ता। जानिए पूरा मामला...
1/6
Photo Credit: Instagram
Share
'अंगूरी भाभी' के नाम से हर दूसरे घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे को कौन नहीं जानता भला! उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर टीवी इंडस्ट्री में अलग मुकाम बनाया है। लेकिन जितना सफल उनका एक्टिंग करियर रहा है उससे कई ज्यादा परेशानियां उन्हें पर्सनल लाइफ में झेलनी पड़ी हैं।
2/6
Photo Credit: Instagram
Share
बता दें कि एक्ट्रेस 46 साल की हो चुकी हैं और वो अबतक कुंवारी हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या उनकी लाइफ में ऐसा हुआ था कि शादी का कार्ड छपने के बाद फेमस एक्ट्रेस के साथ टूट गया था उनका रिश्ता।
3/6
Photo Credit: Instagram
Share
आज जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि इन दिनों 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से सुर्खियां बटौरने वाले एक्टर रोमित राज हैं। एक समय ऐसा था जब शिल्पा शिंदे रोमित के प्यार में दीवानी थीं। उनकी मुलाकात सीरियल 'मायका: साथ जिंदगी भर का' के सेट पर हुई थी और साथ काम करते हुए दोनों के बीच नजदीकियां बढ़नें लगी थीं जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।
4/6
Photo Credit: Instagram
Share
शिल्पा और रोमित ने करीब 2 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि उनके रिश्ते से दोनों की फैमिली को भी कोई परेशानी नहीं थी। कपल ने अपने इस रिश्ते को नाम देने के लिए साल 2009 में सगाई कर ली थी और फिर दोनों की शादी भी होने वाली थी। लेकिन आखिरी वक्त में ऐसा हुआ कि एक्ट्रेस ने रोमित के संग सगाई भी तोड़ दी थी। बता दें कि उस समय दोनों के शादी के कार्ड तक छप चुके थे। और जैसे ही लोगों को पता कि दोनों का रिश्ता टूट चुके हैं तो हर कोई इस बात से दंग रह गया था।
5/6
Photo Credit: Instagram
Share
रोमित के साथ सगाई टूटने को लेकर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने खुलासा किया था कि मैं उस समय काफी यंग थी और रोमित के साथ पहले ही सगाई कर ली थी। मैं उस समय गृहस्थी नहीं बसाना चाहती थी लेकिन मेरे आसपास के लोग चाहते थे मैं शादी कर लूं। क्योंकि यही सही समय है। उन्होंने आगे कहा कि रोमित और मेरे बीच में बाद में कुछ चीजें खराब होने लगी जिस वजह से हमारी शादी होने से पहले ही टूट गई थी।
6/6
Photo Credit: Instagram
Share
बताते चलें कि इन दिनों शिल्पा शिंदे रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट भी काफी जबरदस्त है।


Click it and Unblock the Notifications