Home / Photos
फिल्म 'ये दिल आशिकाना' की एक्ट्रेस की हो गई है ऐसी हालत, 20 साल बाद दिखाया ऐसा लुक
दिल्ली की रहने वालीं जिविधा शर्मा ने साल 1998 में तमिल फिल्म से अपने एक्टिंग के करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद साल 1999 में जिविधा बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सुभाष घई की फिल्म 'ताल' में सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं। वहीं साल 2002 में जिविधा ने फिल्म 'ये दिल आशिकाना' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया था। ये फिल्म दर्शकों को पंसद आई थी। साथ ही इस फिल्म के गाने में हिट हुए थे। इसके बाद जिविधा शर्मा को कुछ हिंदी फिल्मों में काम करने का मौका मिला लेकिन वह सफलता हासिल नहीं कर पाईं।
1/6
Photo Credit: Jividha sharma instagram
Share
कहते हैं बॉलीवुड में कब किसकी किस्मत चमक जाए, ये कह पाना थोड़ा मुश्किल है। किसी कलाकार को शुरुआती दौर में ही सफलता हाथ लग जाती है, तो कोई इस सफलता को पाने ताउम्र मेहनत करता रह जाता है। ऐसी स्थिति में लंबे समय बाद कोई अपनी पहचान बनाने में सफल साबित होता है, तो कोई खुद को ग्लैमर वर्ल्ड से दूर कर लेता है। बॉलीवुड फिल्म 'ये दिल आशिकाना' की लीड एक्ट्रेस जिविधा शर्मा को फिल्में तो मिलीं लेकिन पहचान नहीं मिल पाई।
2/6
Photo Credit: Jividha sharma instagram
Share
20 साल पहले फिल्म 'ये दिल आशिकाना' रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी लोगों को बहुत पसंद आई थी और साथ ही इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हुए थे। इतना ही नहीं, इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग तो आज भी लोगों के बीच काफी फेमस है और लोग इसे गुनगुनाते नजर आते हैं।
3/6
Photo Credit: Jividha sharma instagram
Share
इस फिल्म में नजर आईं एक्ट्रेस जिविधा शर्मा अब एक्टिंग की दुनिया से दूर हो चुकी हैं। इस फिल्म के बाद उन्हें कुछ फिल्मों में काम करने का अवसर तो मिला पर वह सफलता हासिल नहीं कर पाईं। ऐसे में उन्होंने फिल्मी दुनिया को छोड़ने का फैसला कर लिया।
4/6
Photo Credit: Jividha sharma instagram
Share
एक्ट्रेस जिविधा शर्मा भले ही लाइमलाइट से दूर हो गई हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए 20 साल बीत जाने के बाद भी जिविधा काफी खूबसूरत नजर आती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। उनके फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियोज को काफी पसंद करते हैं और उन पर जमकर कमेंट्स करते हैं।
5/6
Photo Credit: Jividha sharma instagram
Share
जिविधा शर्मा ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं। वह हर रोज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
6/6
Photo Credit: Jividha sharma instagram
Share
इंस्टाग्राम के जरिए ही जिविधा शर्मा अपने फैंस के साथ हमेशा जुड़ी रहती हैं। आपको बता दें कि जिविधा का लुक अब पहले से काफी बदल गया है। वह पहले से ज्यादा स्टाइलिश नजर आने लगी हैं।


Click it and Unblock the Notifications