Home / Photos
IPS Saroj Kumari: देसी अंदाज में नजर आईं आईपीएस सरोज कुमारी, सरकारी स्कूल में पढ़कर पास की UPSC
IPS Saroj Kumari Desi Look: भारतीय पुलिस सेवा की अफसर सरोज कुमारी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें ग्रामीण महिलाओं की तरह घाघरा-लुगड़ी में नजर आ रही हैं। आईपीएस अफसर का यह देसी अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। साथ ही अफसर बनने के बावजूद जड़ों से जुड़ा होने का संदेश भी दे रहा है। आईपीएस सरोज कुमारी राजस्थान के झुंझुनूं की रहने वाली हैं। अभी गुजरात कैडर में बड़ोदरा रेलवे एसपी पद पर सेवाएं दे रही हैं।
1/10
Photo Credit: IPS Saroj Kumari
Share
Who is IPS Saroj Kumari: सरोज कुमारी भारतीय पुलिस सेवा की गुजरात कैडर की अधिकारी हैं। इन्होंने राजस्थान के पारम्परिक रीति रिवाज से शीतला अष्टमी 2024 पर्व मनाया है।
2/10
Photo Credit: IPS Saroj Kumari
Share
IPS Saroj Kumari Viral Photo: आईपीएस सरोज कुमारी ने राजस्थान की ग्रामीण महिलाओं की तरह घाघरा-लुगड़ी में सज-धजकर शीतला माता की पूजा अर्चना की और उनके ठंडे भोजन का भोग लगाया।
3/10
Photo Credit: IPS Saroj Kumari
Share
IPS Saroj Kumari Sheetala Ashtami: आईपीएस सरोज कुमारी भले ही गुजरात में रहती हों। अपने काम में बिजी होने के बावजूद राजस्थान के छोटे-छोटे पर्व के लिए समय निकाल लेती हैं।
4/10
Photo Credit: IPS Saroj Kumari
Share
IPS Saroj Kumari Ghagra lugdi Dress: खास बात है कि राजस्थान के तीज-त्यौहारों पर सरोज कुमारी राजस्थान के पारम्परिक परिधान घाघरा-लुगड़ी में नजर आती हैं।
5/10
Photo Credit: IPS Saroj Kumari
Share
IPS Saroj Kumari Child: आईपीएस सरोज कुमारी के दो बच्चे हैं। बच्चे के जन्म पर कुआं पूजन की रस्म निभाते वक्त भी इनका देसी अंदाज खूब वायरल हुआ था।
6/10
Photo Credit: IPS Saroj Kumari
Share
IPS Saroj Kumari Village: आईपीएस सरोज कुमारी राजस्थान के झुंझुनूं जिले की चिड़ावा तहसील के गांव बुडानिया की रहने वाली हैं। गांव बुडानिया के पूर्व फौजी बनवारी लाल मेघवाल व सेवा देवी के घर 19 अगस्त को इनका जन्म हुआ था।
7/10
Photo Credit: IPS Saroj Kumari
Share
IPS Saroj Kumari UPSC: सरोज कुमारी ने 12वीं तक की पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से पूरी की। फिर महारानी कॉलेज जयपुर से कॉलेज की पढ़ाई की और साल 2011 में यूपीएससी पास करके आईपीएस बनीं।
8/10
Photo Credit: IPS Saroj Kumari
Share
IPS Saroj Kumari Husband: आईपीएस सरोज कुमारी ने दिल्ली के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार सैनी से शादी की। इनके दो बच्चे हैं।
9/10
Photo Credit: IPS Saroj Kumari
Share
IPS Saroj Kumari Service: गुजरात पुलिस में आईपीएस सरोज कुमारी बोटाद की पुलिस अधीक्षक भी रह चुकी हैं। बाटोद में विशेष अभियान चलाकर इन्होंने दर्जनों महिलाओं को जिस्मफरोशी के दलदल से बाहर निकाला।


Click it and Unblock the Notifications