Home / Photos
Dinesh MN IPS: राजस्थान पुलिस के रियल लाइफ सिंघम दिनेश एमएन को मिल रहीं बधाइयां, जानिए वजह
IPS Dinesh MN Biography In Hindi: राजस्थान कैडर में सबसे काबिल आईपीएस अधिकारियों में से एक हैं दिनेश एमएन। इन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, रियल लाइफ सिंघम जैसे नामों से भी जाना जाता है। एक वक्त था जब खुद दिनेश एमएन को सात सात सलाखों के पीछे रहे और फिर बाहर आकर एसीबी की कमान संभाली और घूसखोर कर्मचारियों-अधिकारियों से राजस्थान की जेलें भर दीं।
1/8
Photo Credit: IPS Dinesh MN social media
Share
Dinesh MN राजस्थान कैडर में 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी (IPS) हैं। वर्तमान में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस(अपराध शाखा) में जयपुर पोस्टेड हैं।
2/8
Photo Credit: IPS Dinesh MN social media
Share
दिनेश एमएन का जन्म 6 सितम्बर 1971 को कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले की चिंतामणी तहसील के गांव मुनागनाहल्ली में हुआ।
3/8
Photo Credit: IPS Dinesh MN social media
Share
दिनेश एमएन के सरनेम में गांव और पिता का नाम छिपा हुआ है। एम का मतलब उनका गांव मुनागनाहल्ली और एन का मतलब पिता का नाम नारायण स्वामी है।
4/8
Photo Credit: IPS Dinesh MN social media
Share
आईपीएस दिनेश एमएन के पिता नारायण स्वामी साल 2005 में बैंगलोर से तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए। दिनेश एमएन को बधाई शादी के 25 साल पूरे होने पर मिल रही हैं।
5/8
Photo Credit: IPS Dinesh MN social media
Share
दिनेश एमएन की शादी के. विजयलक्ष्मी के साथ 25 फ़रवरी 1999 में हुई थी। इनके दो बेटियां हैं। पत्नी एमए व पीएचडी करने के बाद जयपुर के एक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
6/8
Photo Credit: IPS Dinesh MN social media
Share
शादी को 25 साल पूरे होने पर दिनेश एमएन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉम पर 25 फरवरी 2024 को पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर इस जोड़ी को खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं।
7/8
Photo Credit: IPS Dinesh MN social media
Share
साल 2017 में राजस्थान पुलिस ने कुख्यात बदमाश आनंदपाल सिंह का एनकाउंटर आईपीएस दिनेश एमएन की देखरेख में ही किया था। उदयपुर में कन्हैया लाल टेलर हत्याकांड के बाद शांति कायम करने का जिम्मा भी दिनेश एमएन के पास रहा।
8/8
Photo Credit: IPS Dinesh MN social media
Share
दिनेश एमएन सवाई माधोपुर और झूंझुनू, उदयपुर और अलवर एसपी रहे। 26 नवंबर 2005 में उदयपुर जिले के अंबाजी के पास हुए सोहराबुद्दीन एनकाउंटर को फर्जी मानते हुए दिनेश एमएन को 24 अप्रैल 2007 को गिरफ्तार कर लिया गया था। सात साल जेल में काटकर वापस सर्विस में लौटे।


Click it and Unblock the Notifications