Home / Photos
25 करोड़ का हार, 17 करोड़ की साड़ी, देश की सबसे महंगी शादी में पानी की तरह बहा था पैसा! अंबानी-अडानी से नहीं है कोई नाता
India expensive wedding: भारत में शादियों में खूब खर्चा किया जाता है। लेकिन जब भी महंगी शादियों की बात होती है तो हमारे दिमाग में बड़े-बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, गौतम अडानी या तो किसी फिल्मी सितारों की शादी याद आती है। लेकिन जब भी हम संपन्न शादियों के बारे में बात करते हैं, तो एक नाम और हमारे जेहन में आता है, वो है, खनन उद्योगपति और कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेड्डी की बेटी की शादी के बारे में। जहां पानी की तरह पैसा बहाया गया था।
1/9
Photo Credit: सोशल मीडिया
Share
खनन उद्योगपति और कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्राह्मणी रेड्डी और हैदराबाद के व्यवसायी विक्रम देव रेड्डी के बेटे राजीव रेड्डी की शादी, इस देश की सबसे महंगी शादियों में से एक है।
2/9
Photo Credit: सोशल मीडिया
Share
राजीव रेड्डी के साथ ब्राह्मणी रेड्डी की शादी मुकेश अंबानी के बच्चों, आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की शादी से कहीं अधिक महंगी थी। अनंत अंबानी इस साल अपनी लेडीलव राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं।
3/9
Photo Credit: सोशल मीडिया
Share
ब्राह्मणी रेड्डी और राजीव रेड्डी की शादी में लगभग 500 करोड़ रुपये का खर्च आया था। ब्राह्मणी रेड्डी और राजीव रेड्डी की शादी 6 नवंबर 2016 को हुई थी।
4/9
Photo Credit: सोशल मीडिया
Share
ब्राह्मणी रेड्डी की शादी 5 दिनों तक चली और इसे देखने के लिए दुनिया भर से 50,000 मेहमान मौजूद थे। जनार्दन रेड्डी ने अपने मेहमानों के लिए बेंगलुरु के पांच और तीन सितारा होटलों में 1,500 कमरे बुक किए। मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए लगभग 2000 कैब और 15 हेलीकॉप्टर किराए पर लिए गए थे।
5/9
Photo Credit: सोशल मीडिया
Share
अपने विवाह के लिए ब्राह्मणी रेड्डी ने लाल रंग की एक खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसे सोने के धागों से तैयार किया गया था। साड़ी नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन की गई थी और इसकी कीमत 17 करोड़ रुपये थी।
6/9
Photo Credit: सोशल मीडिया
Share
ब्राह्मणी के हीरे और सोने के गहने आने वाले वर्षों तक याद रखे जाएंगे। उन्होंने 25 करोड़ रुपये की कीमत वाला डायमंड चोकर नेकलेस पहना था जो उनकी शानदार साड़ी के साथ मैच कर रहा था।
7/9
Photo Credit: सोशल मीडिया
Share
इसके अलावा ब्राह्मणी ने पंचदला, मांग टीका, कमर बंध और हेयर एक्सेसरीज सहित कई गहने पहने थे। ब्राह्मणी रेड्डी की कुल दुल्हन की ज्वेलरी की कीमत 90 करोड़ रुपये थी।
8/9
Photo Credit: सोशल मीडिया
Share
मेकअप आर्टिस्ट को खासतौर पर मुंबई से बुलाया गया था, साथ ही 50 से ज्यादा टॉप मेकअप आर्टिस्ट को हायर किया गया था। यह पूरा इंतजाम 30 लाख रुपये का था।
9/9
Photo Credit: सोशल मीडिया
Share
शादी कार्ड एक नीले बॉक्स में सबको भेजे गए थे। जिसके अंदर एक एलसीडी स्क्रीन थी, जिसमें रेड्डी परिवार द्वारा मेहमानों को शादी में आमंत्रित करने का तीन मिनट लंबा वीडियो चल रहा था। अकेले शादी के कार्ड की कीमत कथित तौर पर लगभग 5 करोड़ रुपये थी।


Click it and Unblock the Notifications