Home / Photos
Eiffel Tower के सामने रोमांटिक हुए IAS तुषार सिंगला व IPS नवजोत सिमी, वैलेंटाइन डे पर की Love Marriage
IAS Tushar Singla और IPS Navjot Simi की जोड़ी भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। बिहार कैडर में पोस्टेड यह अफसर जोड़ा इन दिनों पेरिस के एफिल टावर के सामने रोमांटिक अंदाज में दिखा है। दोनों ने वैलेंटाइन डे पर लव मैरिज की थी और इनके एक बेटा है।
1/10
Share
IPS Navjot Simi ने 10 जुलाई 2024 को अपने इंस्टाग्राम पर विदेश भ्रमण की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें नवजोत सिमी और उनके पति तुषार सिंगला एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं।
2/10
Share
आईपीएस नवजोत सिमी ने एफिल टॉवर के सामने वाली तस्वीरों और वीडियो में पति आईएएस तुषार को भी टैग किया है। साथ ही उन्होंने लिखा-Already a year to this beautiful journey!🤍
3/10
Share
आईपीएस नवजोत सिमी व आईएएस तुषार सिंगला का रोमांटिक अंदाज खूब वायरल हो रहा है। महज 20 घंटे में ही पोस्ट को 91 लाख 279 लोगों ने लाइक किया है। कमेंट भी खूब किए जा रहे हैं।
4/10
Share
नवजोत सिमी का जन्म 21 सितंबर 1987 को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2018 में सिमी ने 735 रैंक हासिल करके बिहार कैडर में आईपीएस अधिकारी बनी थीं।
5/10
Share
आईपीएस नवजोत सिमी व आईएसस तुषार सिंगला की तस्वीरों को यूपीएससी टॉपर और भारतीय विदेश सेवा की अफसर अपाला मिश्रा ने भी लाइक किया है। पोस्ट पर लोग मिली-जुली प्रतिकिया दे रहे हैं।
6/10
Share
नवजोत सिमी के पति आईएएस तुषार सिंगला भी पंजाब के रहने वाले हैं। सिंगला ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2015 में 86वीं रैंक हासिल की और पश्चिम बंगाल कैडर में आईएएस बने।
7/10
Photo Credit: IPS Dr. Navjot Simi Instagram
Share
आईएएस तुषार सिंगला का जन्म 3 जून 1990 को पंजाब के बरनाला में हुआ। आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने के बाद यूपीएससी की तैयारियों में जुट गए।
8/10
Share
आईएएस व आईपीएस बनने के बाद नवजोत सिमी और तुषार सिंगला एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। 14 फरवरी 2020 को सिमी बिहार से सिंगला के पश्चिम बंगाल स्थित ऑफिस पहुंचीं और दोनों ने लव मैरिज कर ली।
9/10
Share
नजवजोत सिमी ने 21 अक्टूबर 2023 को अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर मां बनने की जानकारी दी। दोनों अपने बेटे की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जो खूब वायरल भी होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications