Home / Photos
शादीशुदा IAS Ria Dabi अब क्यों बनीं दुल्हन? Tina Dabi व चंद मेहमानों की मौजूदगी में IPS Manish kumar संग लिए 7 फेरे
IAS Ria Dabi Weds IPS Manish kumar: राजस्थान कैडर में 2021 के अफसर जोड़ी शादीशुदा होने के बावजूद आईपीएस मनीष कुमार व आईएएस रिया डाबी फिर दूल्हा-दुल्हन बने हैं। यूपीएसपी टॉपर टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी ने अप्रैल 2023 में कोर्ट मैरिज करने के बाद अब 24 फरवरी 2024 को सामाजिक रीति रिवाज से जयपुर के होटल में शादी की है।
1/11
Photo Credit: social media
Share
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी की छोटी बहन आईएएस रिया डाबी फिर सुर्खियों में हैं। रिया डाबी की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
2/11
Photo Credit: social media
Share
आईएएस रिया डाबी ने आईपीएस मनीष कुमार के साथ शादी की है। दूल्हे मनीष कुमार ने सफेद कलर की शेरवानी और दुल्हन रिया डाबी ने लाल कलर जोड़ा पहना।
3/11
Photo Credit: social media
Share
आईएएस रिया डाबी ने आईपीएस मनीष कुमार की साल 2023 में ही शादी कर चुके थे। अब हर किसी के मन सवाल उठ रहा कि शादीशुदा होने के बावजूद अब साल 2024 में दूल्हा-दुल्हन क्यों बने हैं?
4/11
Photo Credit: social media
Share
दरअसल, गृह मंत्रालय से 16 जून 2023 को आईपीएस मनीष कुमार का महाराष्ट्र कैडर से राजस्थान कैडर में तबादला होने का आदेश जारी हुआ था।
5/11
Photo Credit: social media
Share
आदेश में स्पष्ट रूप से लिखा था कि आईपीएस मनीष कुमार के कैडर बदलने की वजह उनकी राजस्थान कैडर में साल 2021 बैच की आईएएस रिया डाबी से शादी है।
6/11
Photo Credit: social media
Share
उस आदेश के बाद यह भी खबर आई कि आईएएस रिया डाबी व आईपीएस मनीष कुमार ने अप्रैल 2023 में गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली थी।
7/11
Photo Credit: social media
Share
उस समय कहा गया था कि कोर्ट मैरिज के बाद समयाभाव के कारण रिया डाबी और मनीष कुमार बाद सामाजिक रीति रिवाज से भी शादी करेंगे और रिसेप्शन भी रखा जाएगा।
8/11
Photo Credit: social media
Share
अब 24 फरवरी 2024 को रिया डाबी व मनीष कुमार ने जयपुर के मैरियट होटल में रिया डाबी की बहन आईएएस टीना डाबी, जीजा प्रदीप गवांडे समेत चंद मेहमानों की मौजूदगी में रीति रिवाज से शादी की है।
9/11
Photo Credit: social media
Share
12 जुलाई 1998 को जन्मी रिया डाबी ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में 15वीं रैंक हासिल की थी। वर्तमान में उदयपुर जिले के गिर्वा में उपखंड अधिकारी (SDM) पद पर तैनात हैं।


Click it and Unblock the Notifications