Home / Photos
LBSNAA Love Story: वो IAS, IPS, IFS जिन्हें ट्रेनिंग में हुआ प्यार, जानिए मसूरी की वादियों में कौन-कौन दे बैठा दिल?
प्रेमी जोड़े 14 फरवरी 2024 को Valentine Day मनाएंगे। आज से Valentine Week शुरू हो गया। पहले दिन Rose Day पर जानिए उन IAS, IPS, IFS अफसरों के बारे में जिनकी Love Story उत्तराखंड के मसूरी की वादियों में स्थित LBSNAA से शुरू हुई। इस लिस्ट में Tina Dabi उनकी छोटी बहन Ria Dabi समेत कई अफसर शामिल हैं।
1/8
Share
2/8
Photo Credit: social media
Share
IAS Ria Dabi and IPS Manish Kumar: टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी की लव स्टोरी भी LBSNAA ट्रेनिंग से शुरू हुई। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में AIR 15 पाने वाली रिया डाबी को AIR 581 वाले आईपीएस मनीष कुमार से प्यार हुआ। दोनों ने साल 2023 में गुपचुप शादी कर ली। अभी दोनों राजस्थान कैडर में हैं।
3/8
Photo Credit: social media
Share
IAS Srushti Deshmukh and IAS Arjun Gowda: यूपीएससी 2018 में 5वीं रैंक हासिल करने वाली सृष्टि जयंत देशमुख IAS ट्रेनिंग में समान बैच के आईएएस नागार्जुन गौड़ा को दिल दे बैठी। दोनों ने 23 अप्रैल 2022 को शादी कर ली। सृष्टि मध्यप्रदेश व नागार्जुन कर्नाटक से हैं। वर्तमान में दोनों मध्य प्रदेश कैडर में सेवाएं दे रहे हैं।
4/8
Photo Credit: social media
Share
IAS Jasmeet Singh Sandhu and IAS Artika Shukla: यूपीएससी 2015 में दिल्ली के जसमीत सिंह संधू ने तीसरी और यूपी के वाराणसी की अर्तिका शुक्ला ने चौथी रैंक हासिल की थी। दोनों ट्रेनिंग करने LBSNAA पहुंचे तो प्यार हो गया। फिर शादी कर ली। वर्तमान में राजस्थान कैडर में हैं। जसमीत सिंह सलूम्बर जिला और अर्तिका शुक्ला दूदू जिले की कलेक्टर हैं।
5/8
Photo Credit: social media
Share
IAS Tina Dabi and IAS Athar Aamir Khan: आईएएस टीना डाबी और अतहर आमिर की लव स्टोरी LBSNAA से शुरू हुई। यूपीएससी 2015 की इस टॉपर जोड़ी ने 2018 में शादी की। 2020 में अलग हो गए। फिर टीना ने IAS प्रदीप गवांडे व अतहर ने डॉ. महरीन से दूसरी शादी कर ली।
6/8
Photo Credit: social media
Share
IAS Soumya Sharma and IPS Archit Chandak: यूपीएससी 2018 बैच की यह अफसर जोड़ी भी LBSNAA ट्रेनिंग में दिल दे बैठे थी। सौम्या ने 9वीं और अर्चित ने 184वीं रैंक हासिल की थी। दोनों ने लव मैरिज की और वर्तमान में महाराष्ट्र कैडर में सेवाएं दे रहे हैं।
7/8
Photo Credit: social media
Share
IAS Yuvraj Marmat and IPS P Monica: यूपीएससी 2021 में राजस्थान के गंगापुर सिटी के युवराज मरमट ने 458वीं और तेलंगाना निवासी पी मोनिका 637वीं रैंक हासिल की। दोनों को LBSNAA ट्रेनिंग में प्यार हुआ तो साल 2023 में सादा समारोह में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।
8/8
Photo Credit: social media
Share
IPS Preeti Chandra and IPS Dr Vikas Pathak: पत्रकार से आईपीएस बनीं प्रीति चंदा राजस्थान के सीकर से है जबकि डॉक्टर से आईपीएस बने विकास पाठक यूपी के बस्ती से हैं। LBSNAA में शुरुआती ट्रेनिंग में दोस्त बने। SVPNPA ट्रेनिंग में सगाई व फिर शादी कर ली। फिलहाल राजस्थान कैडर में हैं।


Click it and Unblock the Notifications