Home / Photos
'मैं तो सालों पहले शादी कर चुकी...', अमीषा पटेल का सनसनीखेज खुलासा, जानिए कौन है उनका पति?
By Ankur Sharma
Ameesha Patel: बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्रियों में शामिल अमीषा पटेल ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। फिल्मीज्ञान से बात करते हुए 48 साल की अभिनेत्री अमीषा ने कहा कि 'अक्सर लोग मुझसे मेरी शादी के बारे में पूछते हैं तो मैं आपको बता दूं कि मैं शादी कर चुकी हूं और वो भी काफी पहले, हालांकि मैंने अभी तक ये राज किसी को बताया नहीं था लेकिन आज बता रही हूं।'
1/8
Photo Credit: social media, facebook
Share
फिल्म 'कहो ना प्यार' के जरिए बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत करने वाली अमीषा पटेल ने अपने बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने फिल्मीज्ञान में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा है कि 'मैंने तो शादी कर ली वो भी आज नहीं बरसों पहले।'
2/8
Photo Credit: social media, facebook
Share
अमीषा पटेल की ये बात सुनकर सभी हैरान रह गए, फिर अभिनेत्री ने हंसते हुए कहा कि 'असल जिंदगी में मैंने भले ही शादी ना की हो लेकिन मैं मन ही मन सालों पहले हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को अपना दिल दे चुकी हूं।'
3/8
Photo Credit: social media, facebook
Share
अमीषा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि 'मैं तो दिल से उन्हें अनपना पति मान चुकी हूं और बरसों पहले उनसे शादी कर चुकी हूं। ये बात कहकर वो खुद जोर-जोर से हंसने लग गईं।'
4/8
Photo Credit: social media, facebook
Share
अमीषा की ये बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया और सोशल मीडिया पर तो लोग इस बात पर मजे भी ले रहे हैं। किसी ने लिखा कि 'आपने अपनी शादी में मुझे नहीं बुलाकर अच्छा नहीं किया', तो किसी ने लिखा कि 'इसलिए आप आजतक अजीब अजीब कपड़े में नजर आती हैं।'
5/8
Photo Credit: social media, facebook
Share
मालूम हो कि कि 'कहो ना प्यार है' फिल्म के जरिए धमाकेदार शुरुआत करने वाली अमीषा पटेल का फिल्मी करियर ज्यादा सफल नहीं रहा। हालांकि इस बीच उनका नाम कई फिल्मी हस्तियों और राजनेताओं से भी जुड़ा।
6/8
Photo Credit: social media, facebook
Share
कहते हैं कि अमीषा पांच सल तक फेमस डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ रिलेशनशिप में थीं और इसी वजह से उनका फिल्मी करियर भी चौपट हुआ लेकिन वो उनसे शादी नहीं कर पाईं, आज तक इस ब्रेकअप की वजह नहीं पता चली।
7/8
Photo Credit: social media, facebook
Share
पिछला साल उनके लिए काफी धमाकेदार रहा, फिल्म 'गदर 2' के जरिए उनकी पर्दे पर धमाकेदार वापसी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि अमीषा इस साल भी अपने फैंस को कोई बड़ा तोहफा देंगी।
8/8
Photo Credit: social media, facebook
Share
कुछ साल पहले अमीषा का नाम कांग्रेस के दिग्गज और सोनिया गांधी के बेहद करीबी रहे दिवंगत नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल के साथ भी जुड़ा था लेकिन बाद में अमीषा ने कहा था कि 'वो सिंगल हैं और किसी भी शादी शुदा मर्द को डेट नहीं कर रही हैं।'


Click it and Unblock the Notifications