Home / Photos
गोधरा कांड और गुजरात दंगा: कब, कहां, क्या और कैसे हुआ? ग्राफिक्स की नजर से पूरा घटनाक्रम
सुप्रीम कोर्ट ने 2002 में हुए गुजरात दंगों के मामले में जकिया जाफरी की याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया है। ग्राफिक्स की नजर से जानिए पूरा घटनाक्रम...
1/6
Share
फरवरी 2002: अयोध्या से लौट रही साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे 59 कार सेवकों पर कथित तौर पर हमला और फिर गोधरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के दरवाजों को बंद कर कोच को आग के हवाले कर दिया।
2/6
Share
एहसान जाफरी की पत्नी जकिया जाफरी ने शिकायत दर्ज कराई कि पुलिस ने मोदी, मंत्रियों और राज्य के शीर्ष अधिकारियों सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर नहीं की। नवंबर 2007: गुजरात हाई कोर्ट ने जकिया जाफरी की याचिका को मजिस्ट्रेट कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया।
3/6
Share
सुप्रीम कोर्ट ने गुलबर्ग सोसाइटी की घटना सहित नौ मामलों की फिर से जांच करने का आदेश दिया। मार्च 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई।
4/6
Share
एसआईटी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि आरोपों को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है। अप्रैल 2014: सुप्रीम कोर्ट ने क्लीन चिट पर सवाल उठाने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।
5/6
Share
गुजरात हाई कोर्ट ने एसआईटी द्वारा मोदी और 58 अन्य को क्लीन चिट बरकरार रखी। दिसंबर 2018: जकिया जाफरी ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।
6/6
Share
जून 2022: सुप्रीम कोर्ट ने जकिया जाफरी की याचिका खारिज की और मोदी सहित अन्य लोगों को एसआईटी की तरफ से क्लीन चिट देने के फैसले को बरकरार रखा।


Click it and Unblock the Notifications