Home / Photos
दया भाभी से लेकर रश्मि देसाई तक, ये एक्ट्रेस मजबूरी में कर चुकी हैं B ग्रेड की फिल्में
टीवी की कॉमेडी क्वीन के नाम से मशहूर अर्चना पूरन सिंह ने भी बी ग्रेड फिल्मों में काम किया है। संघर्ष के दौरान अर्चना पूरन सिंह बोल्ड फिल्मों का हिस्सा बनीं। फिल्म का नाम था- ‘रात के गुनाह’। यह एक बीग्रेड फिल्म थी। इसके बाद ऐसी फिल्मों का करने से अर्चना ने अपना मन पीछे खींच लिया था। From Daya Bhabhi to Rashmi Desai this actress has done B grade films
1/6
Photo Credit: instagram
Share
रश्मि देसाई
टीवी जगत का एक और चर्चित चेहरा धारावाहिक उतरन की तपस्या यानी रश्मि देसाई भोजपुरी फिल्मों में अपनी मादक अदाएं दिखा चुकी हैं। अपनी बोल्ड इमेज के बाद रश्मि देसाई टीवी के जानी मानी एक्ट्रेस बनीं।
2/6
Photo Credit: social media
Share
कुनिका
90 के दशक में अपनी अदाकारी से दिल जीतने वाली एक्ट्रेस कुनिका के बी ग्रेड फिल्मों को यूट्यूब पर कई हिट मिल चुके हैं। कुनिका ने कई बी ग्रेड फिल्मों में काम किया है। कुनिका को पहचान प्यार किया तो डरना क्या फिल्म में सलमान खान की सौतेली मां बनकर मिली।
3/6
Photo Credit: instagram
Share
उर्वशी ढोलकिया
उर्वशी ढोलकिया टीवी जगत की नामचीन हस्तियों में शुमार हैं। दिल्ली दूरदर्शन पर 2001-02 में प्रसारित बालाजी टेलीफिल्मस के धारावाहिक ‘कभी सौतन कभी सहेली, स्टार प्लस पर 2001-08 में प्रसारित कसौटी जिंदगी की, मेंहदी तेरे नाम की, जस्सी जैसी कोई नहीं, देख भई देख आदि दर्जन भर धारावाहिकों और कॉमेडी सर्कस से शोहरत पाने वाली उर्वशी ने अपने अभिनय की शुरूआत बी/सी ग्रेड फिल्मों से की थी। उनकी मलयालम फिल्म ‘स्वपनम’ और ‘चुंबन’ के काफी चर्चे थे।
4/6
Photo Credit: instagram
Share
दिशा वकानी
दयाबेन के नाम से मशहूर दिशा वकानी, हालांकि अब वह सब टीवी पर प्रसारित धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठा लाल की पत्नी ‘दया’ के रूप में दिखाई नहीं दे रही हैं। लेकिन टीवी जगत की ‘दया’ एक जमाने में बी-ग्रेड फिल्मों का चर्चित चेहरा हुआ करती थीं। उनकी एक फिल्म ‘कमसिन’ काफी चर्चित रही थी।
5/6
Photo Credit: instagram
Share
सना खान
‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) से सुर्खियां बटोरने वाली सना खान भी बी ग्रेड फिल्में कर चुकी हैं। हालांकि निकाह के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है।
6/6
Photo Credit: instagram
Share
अर्चना पूरन सिंह
टीवी की कॉमेडी क्वीन के नाम से मशहूर अर्चना पूरन सिंह ने भी बी ग्रेड फिल्मों में काम किया है। संघर्ष के दौरान अर्चना पूरन सिंह बोल्ड फिल्मों का हिस्सा बनीं। फिल्म का नाम था- ‘रात के गुनाह’। यह एक बीग्रेड फिल्म थी। इसके बाद ऐसी फिल्मों का करने से अर्चना ने अपना मन पीछे खींच लिया था। अब वह कपिल शर्मा शो में नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications