Home / Photos
Bhojpuri Song: 'सइयां सिपाही देवरा किसान' गाने में जवान और किसान पर फोकस, निर्माता ने बताया क्या है थीम
Karishma Kakkar Bhojpuri Song: वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से सिंगर करिश्मा कक्कड़ और भोजपुरी अदाकारा माही श्रीवास्तव का नया गाना दर्शकों केल बीच रिलीज किया गया है। जिसके बोल है 'सइयां सिपाही देवरा किसान'। इस गाने में माही श्रीवास्तव अपने ससुराल की तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आ रही हैं। वही अपने देवर और पति के काम से खुश दिखाई दे रही है। गाने में उनका एक एक एक्सप्रेसशन कमाल का लग रहा है।
1/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
Mahi Shrivastava New Song: 'सइयां सिपाही देवरा किसान' गाने का फिल्मांकन बहुत ही सुंदर तरीके से किया गया है। यूट्यूब पर गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।गाने में माही श्रीवास्तव एक घरेलू गृहणी के रूप में दिखाया गया है। जिसमें उनके पति फौज में हैं, तो वहीं देवर किसान है।
2/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
करिश्मा कक्कड़ ने गाने को लेकर कहा कि, ‘सइयां सिपाही देवरा किसान’ एक उत्साहित कर देने वाला गाना है। जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है।हमने बहुत ही उत्साह के साथ गाने को रिकॉर्ड किया है। गाने की बीट्स को सादा और सिंपल रखा है। जो दर्शकों को अच्छा लगेगा। हमें पूरी उम्मीद है कि यह गाना दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगा।
3/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि गाने में परफॉर्म करने अनुभव काफी शानदार रहा। सइयां सिपाही देवरा किसान का म्यूजिक इतना जबरदस्त है कि हर कोई झूमने पर मजबूर हो जाएगा।मुझे उम्मीद है कि ये गाना ट्रेंड करेगा। क्योंकि इस तरह के गानों को दर्शक पसंद करते हैं। इसमें मस्ती, जॉय और देशभक्ति सभी कुछ तो शामिल है।
4/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि सइयां सिपाही देवरा किसान बहुत ही बढ़िया सांग है। जो दर्शकों की जुबान पर बहुत ही जल्दी चढ़ गया है। लोगों इस गाने को खुद को कनेक्ट भी कर पा रहे हैं।इसका मुख्य कारण है गाने को बोल जो ये बताते हैं कि एक किसान और एक जवान है।
5/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाने को आप अपना आशीर्वाद दे। जिससे हम और भी अच्छे अच्छे गाने अपनी जनता जनार्दन के लिए बना सके। भोजपुरी माटी से जुड़ा यह लोकगीत 'सइयां सिपाही देवरा किसान' जय जवान जय किसान का नारा बुलंद कर रहा है।
6/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
इसके वीडियो में दर्शाया गया है कि एक बहू अपने ससुराल में पूरे परिवार की तारीफ करती हुई दिख रही है। वह अपने सौभाग्य को लेकर काफी खुश है। उसे मायके के जैसा फील आ रहा है।
7/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
पति फौजी जवान देश की सेवा कर रहा है और देवर किसान है, जो खेतों में अन्न उपजाकर देश के लोगों पेट भरता है। इस गाने के वीडियो में बहु के रूप में माही श्रीवास्तव नाचते झूमते हुए कह रही है कि...
8/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
'ससुरा में आके भाग जागा, पियाजी से दिल हमार लागल, ओसही मिलल परिवरवा, चाहे जइसे राम जी से माँगल, एगो रहे सीमवा प एगो रहे खरिहनवा रामा, सइयां सिपहिया हमर देवरा किसनवा रामा...'


Click it and Unblock the Notifications