Home / Photos
PHOTOS: वाराणसी में गंगा किनारे बना Floating Bath Kund, तैरना नहीं आता तो भी लगा सकते हैं गंगा में डुबकी, देखें तस्वीरें
वाराणसी में देश का पहला Floating Bath Kund बनाया गया है। इस कुंड की गहराई चार फीट है, इसलिए जो लोग तैरना नहीं जानते हैं, वे भी अब निडर होकर इस कुंड के माध्यम से गंगा के पानी में डुबकी लगा सकते हैं। यह बाथ कुंड वाराणसी में गंगा नदी के उस पार रेत पर बने टेंट सिटी के सामने बना है। टेंट सिटी में ठहरने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां दो बाथ कुंड बनाए गए हैं।
1/10
Photo Credit: Niraj Jaiswal
Share
जिन लोगों को तैरना नहीं आता है वह भी अब गंगा नदी में आसानी से डुबकी लगा सकेंगे। इसके लिए वाराणसी में फ्लोटिंग बाद कुंड बनवाया गया है।
2/10
Photo Credit: Niraj Jaiswal
Share
यह फ्लोटिंग बाथ कुंड वाराणसी जिले में गंगा नदी के उस पार टेंट सिटी के सामने गंगा नदी के किनारे बनवाया गया है।
3/10
Photo Credit: Niraj Jaiswal
Share
इस कुंड की गहराई 4 फीट रखी गई है। ऐसे में जिन लोगों को तैरना नहीं आता है, वो लोग भी गंगा नदी के पानी में डुबकी लगाकर स्नान कर सकते हैं।
4/10
Photo Credit: Niraj Jaiswal
Share
इस फ्लोटिंग बाथ कुंड का निर्माण निरान टेंट सिटी द्वारा कराया गया है। टेंट सिटी में ठहरने वाले पर्यटक बाथ कुंड में स्नान कर सकते हैं।
5/10
Photo Credit: Niraj Jaiswal
Share
निरान टेंट सिटी के अभिषेक भट्टाचार्य ने बताया कि यह फ्लोटिंग बाथ कुंड पूरी तरह से सुरक्षित है, इसमें किसी प्रकार के खतरे की संभावना नहीं है।
6/10
Photo Credit: Niraj Jaiswal
Share
उन्होंने यह भी बताया कि बाथ कुंड के नीचे एक मोटी जाली लगी हुई है जिसे में से छनकर गंगा का पानी कुंड में आता है।
7/10
Photo Credit: Niraj Jaiswal
Share
वृद्ध लोगों को कुंड में उतर कर स्नान करने के लिए सीढ़ी भी लगाई गई है, जिससे उनको किसी प्रकार की समस्या ना हो।
8/10
Photo Credit: Niraj Jaiswal
Share
टेंट सिटी के सामने दो फ्लोटिंग बाथ कुंड बनवाए गए हैं इसके अलावा कपड़े बदलने के लिए चार चेंजिंग रूम भी बने हैं।
9/10
Photo Credit: Niraj Jaiswal
Share
अभिषेक भट्टाचार्य ने बताया कि दुनिया भर से लोग गंगा में स्नान करने के लिए आते हैं ऐसी में उनकी सुविधा को देखते हुए इसका निर्माण कराया गया है।


Click it and Unblock the Notifications