bredcrumb

बर्फ नहीं, ये है गुजरात में नमक का पहाड़, इसे देखकर लोगों की नजरें खा जाती हैं धोखा- PHOTOS

By Vijay Ram
| Published: Saturday, November 6, 2021, 14:30 [IST]
इन दिनों दुनिया के उत्तरी ​भागों में और पर्वतीय इलाकों में बर्फ पड़ रही है। हिमालय के अंचल में बसे प्रदेशों में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। मगर.. इस सबके बीच गुजरात में कच्छ के रणक्षेत्र धोरीवाला जाने वाला मार्ग लोगों का ध्यान खासा आकर्षित कर रहा है, क्योंकि यहां ऐसा नमक का 'पहाड़' है, जो अमेरिका के अलास्का में बिछी बफीर्ली चादर जैसा दिखता है। बता दें कि, धोरीवाला को 4 महीने पहले ही वर्ल्ड हैरिटेज साइट घोषित किया गया है।
बर्फ नहीं, ये है गुजरात में नमक का पहाड़, इसे देखकर लोगों की नजरें खा जाती हैं धोखा- PHOTOS
1/6

2/6
यहां जाने के लिए भुज भचाउू से रापर जाने वाले मार्ग के जरिए धोरीवाला तक पहुंचा जा सकता है। चूंकि यहां धड़ूली सांतलपुर मार्ग पर सड़क बनाने का काम चल रहा है। इसलिए पर्यटकों को 100 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। 

बर्फ नहीं, ये है गुजरात में नमक का पहाड़, इसे देखकर लोगों की नजरें खा जाती हैं धोखा- PHOTOS
3/6
इस मार्ग के बन जाने से टूरिस्ट्स का वर्ल्ड हैरिटेज साइट तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
बर्फ नहीं, ये है गुजरात में नमक का पहाड़, इसे देखकर लोगों की नजरें खा जाती हैं धोखा- PHOTOS
4/6
गुजरात में बनता है देश का 80% नमक: दिलचस्प बात यह है कि, देश के 80% नमक का उत्पादन गुजरात में होता है। इस राज्य में करीब 4500 एकड़ इलाके में नमक का उत्पादन होता है। 

बर्फ नहीं, ये है गुजरात में नमक का पहाड़, इसे देखकर लोगों की नजरें खा जाती हैं धोखा- PHOTOS
5/6
गुजरात में होने वाले कुल नमक के उत्पादन में से 90% नमक कच्छ में ही बनता है।

बर्फ नहीं, ये है गुजरात में नमक का पहाड़, इसे देखकर लोगों की नजरें खा जाती हैं धोखा- PHOTOS
6/6
गुजरात के अलावा राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी नमक का उत्पादन होता है। राजस्थान की सांभर झील का नमक ज्यादा शुद्ध बताया जाता है।
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X