Home / Photos
भोजपुरी इंडस्ट्री की दिग्गज हस्तियों के साथ 'भोले बाबा की भक्ति' में झूमा पटना का बापू सभागार, देखिए तस्वीरें
Bhojpuri News: सावन का महीना और भोले बाबा की भक्ति, इस खास मौके पर पटना के बापू सभागार में एक अद्भुत महफिल सजी। B4U भोजपुरी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘ऐसा वर दो महादेव’ में भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अदाकाराएं अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, और अंजना सिंह ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
1/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
इस तरह के आयोजनों से न केवल लोगों को मनोरंजन मिलता है बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार भी होता है। सावन के इस पावन महीने में महादेव की भक्ति में झूमते हुए पटना के बापू सभागार ने एक नई ऊँचाई को छू लिया।
2/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
Bhojpuri Bhakti Song: पटना के बापू सभागार में ‘ऐसा वर दो महादेव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों ने मंच संभाला तो पूरा सभागार भोले बाबा की भक्ति में झूम उठा। अक्षरा सिंह ने अपनी दिलकश आवाज और अदाओं से महादेव की महिमा का गुणगान किया।
3/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
आम्रपाली दुबे ने अपनी नृत्य और अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंजना सिंह ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से महफिल को और भी खास बना दिया। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को महादेव की भक्ति में डूबो दिया और सभी ने खुलकर तालियों से स्वागत किया।
4/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
इस कार्यक्रम में अन्य प्रमुख कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। शुभी शर्मा, रितेश पाण्डेय, स्मिर्ति सिन्हा,अंकुश राजा, सपना चौहान, संजना पाण्डेय, नीलम गिरी, आकाश गहरवार, प्रशांत सिंह, और लाडो मधेशिया ने भी अपनी-अपनी विशेष प्रस्तुतियों से महफिल को और भी जीवंत बना दिया।
5/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
B4U भोजपुरी के संदीप सिंह और यशी फिल्म्स के अभय सिन्हा ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महादेव की भक्ति और श्रद्धा को जन-जन तक पहुंचाना था, जिसे पूर्ण सफलता मिली है।
6/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
श्रद्धालुओं के दिलों में महादेव के प्रति आस्था और प्रेम की ज्योति और भी प्रबल हो गई है। ‘ऐसा वर दो महादेव’ कार्यक्रम ने सभी को यह संदेश दिया कि भगवान शिव की भक्ति में डूबकर ही सच्चा सुख और शांति प्राप्त की जा सकती है।
7/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
‘ऐसा वर दो महादेव’ कार्यक्रम ने पटना के श्रद्धालुओं को एक अद्भुत अनुभव प्रदान किया और यह यकीनन सावन के महीने का सबसे यादगार कार्यक्रम बन गया। सभी श्रद्धालुओं ने महादेव की भक्ति में झूमते हुए इस महफिल का भरपूर आनंद लिया।


Click it and Unblock the Notifications