Home / Photos
कथावाचक देवी चित्रलेखा की कितनी है कमाई? पति के कारण भी रहती हैं चर्चा में
Devi Chitralekha Net Worth: प्रभावशाली और आकर्षक युवा कथावाचक देवी चित्रलेखा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इन पर कुछ समय पहले आरोप लगा था कि इनके पति मुस्लिम हैं! वहीं अब कथावाचक देवी चित्रलेखा ने स्वयं खुलासा किया है कि उनके पति कौन हैं और उन्होंने कब ब्याह रचाया? तो आइए जानते हैं देवी चित्रलेखा की पर्सलन लाइफ के साथ उनकी कमाई से जुड़े सारे सवालों के जवाब...
1/11
Photo Credit: Instagram
Share
कथावाचन के साथ अपनी सुंदरता से सबका मन मोह लेने वाली कथावाचक देवी चंद्रलेखा का जन्म 19 जनवरी 1997 को भारत के हरियाणा के पलवल जिले के खाम्बी गांव के ब्राह्मण परिवार में हुआ है। 4 साल की उम्र में एक संत गुरु से मार्गदर्शन मिला और उस छोटी सी उम्र से ये आध्यात्म के रास्ते पर निकल पड़ी ।
2/11
Photo Credit: Instagram
Share
गुड़िया खेलने की उम्र में नन्हें हाथों में धर्मग्रंथों को थाम कर उसका अध्ययन करने लगीं। बालपन में ही कथावाचन करने लगी, धीरे-धीरे उनको सुनने वालों की भीड़ जुटने लगी। बचपन में उनके घर आए एक संत ने कहा था कि ये एक चमत्कारी बच्ची हैं।
3/11
Photo Credit: Instagram
Share
जब छह साल की उम्र में अपने पिता के संग वृंदावन में संत रमेश बाबा के सत्संग में नन्हीं "देवी" पहुंची तब उन्हें बाबा ने बोलने के लिए माइक थमा दिया, जब छोटी 'देवी" ने बोलना शुरू किया तब सुनने वाले सुनते ही रह गए। जिसके बाद वृंदावन के तपोवन में उनके गुरु ने उनकी सात दिवसीय श्रीभद्वागवत कथा करवाई थी। जिसके बाद से कथावाचन का सिलसिलाा जारी है।
4/11
Photo Credit: Instagram
Share
पढ़ाई की बात की जाए तो देवी चित्रलेखा ने गांव के स्कूल में ही शिक्षा बचपन में ग्रहण की है। इसके बाद इन्होंने धर्मग्रंथों का अध्ययन किया है। देवी चित्रलेखा का हरियाणा के पलवल में गौर सेवा धाम अस्पताल है जिसकी शुरूआत उन्होंने 2023 में की थी जहां पर बेसहारा गायों का इलाज होता है।
5/11
Photo Credit: Instagram
Share
23 मई 2017 में पलवन के गौर सेवा धाम अस्पताल में ही उन्होंने भरी सभा में ब्राह्मण परिवार के बेटे माधव प्रभु से विवाह किया था। देवी चित्रलेखा अमेरिका, अफ्रीका ओर इंग्लैंड में भी संत्संग कर चुकी हैं। भारत में होने वाली उनकी कथा को सुनने के लिए देश ही नहीं विदेशों से लोग आते हैं।
6/11
Photo Credit: Instagram
Share
देवी चित्रलेखा का अपना यूट्यूब चैनल है, जिसे उन्होंने 2016 में शुरू किया था। वर्तमान समय में 2.9 मीलियन सब्सक्राबर्स हैं और 10.52 मिलियन व्यूज आते हैं, चैलन पर विज्ञापनों के जरिए देवी चंद्रलेखा को लाखों में कमाई होती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यूट्यूब से हर महीने की कमाई लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है।
7/11
Photo Credit: Instagram
Share
हालांकि देवी चित्रलेखा की सटीक कुल संपत्ति निर्धारित करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन "नेटवर्थ स्पॉट' साइट में उनकी कुल संपत्ति $2.53 मिलियन होने का अनुमान है। हालांकि कमाई के विभिन्न माध्यम होते है, इसलिए उनकी संपत्ति और भी अधिक भी हो सकती है।
8/11
Photo Credit: Instagram
Share
वहीं सोशल मीडिया पर देवी चित्रलेखा की कुल संपत्ति 15 हजार करोड़ रुपये होने का दावा किया गया है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट में देवी चित्रलेखा की एक कार्यक्रम में कथावाचन की फीस सात से आठ लाख रुपये लेने का दावा किया गया है।
9/11
Photo Credit: Instagram
Share
प्रभावी भागवत कथावाचन के जरिए लोगों को भक्ति की गंगा में डुबाने वाली देवी चंद्रलेखा की कथाओं में हजारों की संख्या में भक्त जुटते हैं।


Click it and Unblock the Notifications