Home / Photos
टीवी शोज से दूर रहकर भी करोड़ों में कमाती हैं TV की ये खूबसूरत एक्ट्रेसेस, जानिए क्या है वो तरीका
इन दिनों टीवी की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो काफी लंबे समय से टीवी शोज में नहीं नजर आ रही हैं। लेकिन ये एक्ट्रेसेस किसी ना किसी माध्यम से फैंस के साथ हर दिन इंटरैक्ट करती रहती हैं। फैंस भी अभिनेत्रियों की एक झलक पाने के लिए उनका इंतजार बेसब्री से करते हैं। चलिए आज हम आपके उन टीवी एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं जो टीवी इंडस्ट्री से दूर रह कर भी अच्छी खासी कमाई कर रही हैं।
1/8
Photo Credit: Instagram
Share
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह टीवी एक्ट्रेसेस की भी काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, फैंस भी उन्हें देखना काफी पसंद करते हैं। लेकिन टीवी की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने काफी लंबे टाइम से टीवी इंडस्ट्री से दूरियां बना ली हैं।
2/8
Photo Credit: Instagram
Share
कई एक्ट्रेसेस ऐसी भी है जो किसी ना किसी माध्यम से फैंस के साथ हर दिन इंटरैक्ट करती रहती हैं। हालांकि कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां है जो पहले की तरह अब टीवी शोज में एक्टिव नहीं हैं।
3/8
Photo Credit: Instagram
Share
चलिए आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जो टीवी इंडस्ट्री से दूर है लेकिन फैंस से दूर नहीं हैं बल्कि हर दिन अपने पर्सनल लाइफ फैंस के साथ शेयर करना कभी नहीं भूलती है। हमारी इस लिस्ट में जैस्मिन भसीन, देबीना बनर्जी, रतन राजपूत, संभावना सेठ और दीपिका कक्कड़ जैसी एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है।
4/8
Photo Credit: Instagram
Share
जैस्मिन भसीन: टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन को लास्ट शो बिग बॉस सीजन 14 में देखा गया था, जिसके बाद से एक्ट्रेस अब तक एक भी टीवी शोज में नजर नहीं आईं। जैस्मिन भसीन को कई एल्बम सॉन्गस में देखा गया था। इन दिनों जैस्मिन अपने फैंस के साथ यूट्यूब चैनल के जरिए एक्टिव रहती हैं। बता दें कि यह चैनल एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड और अपने नाम पर 'जैस्ली' रखा है।
5/8
Photo Credit: Instagram
Share
दीपिका कक्कड़: ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ ने भी टीवी इंडस्ट्री से कुछ समय से दुरिया बना ली हैं। दीपिका को लास्ट शो कहां हम कहां तुम में देखा गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस एक भी टीवी शो में नजर नहीं आईं। एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी यूट्यूब के जरिए फैंस को अपनी डेली लाइफ की अपडेट देती रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस के यूट्यूब पर 3.13 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
6/8
Photo Credit: Instagram
Share
देबीना बनर्जी: एक्ट्रेस देबीना बनर्जी साल 2020 में अलादीन शो में देखा गया था। बता दें कि एक्ट्रेस देबीना बनर्जी भी यूट्यूब के जरिए फैंस से इंटरैक्ट करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी भी अपने चैनल के जरिए ही फैंस के बीच शेयर की थी। हालांकि अब देबीना दूसरी बार मां बनने जा रही हैं, इस दौरान भी एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ काफी एक्टिव रहती हैं और साथ ही बेटी लियाना की भी अपडेट शेयर करती रहती हैं।
7/8
Photo Credit: Instagram
Share
रतन राजपूत: अभिनेत्री रतन राजपूत को साल 2020 में टीवी शो संतोषी मां में देखा गया था। अब एक्ट्रेस रतन राजपूत भी फैंस के साथ यूट्यूब के जरिए फैंस से इंटरैक्ट करती रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ की अपडेत देकी रहती हैं।
8/8
Photo Credit: Instagram
Share
संभावना सेठ: भोजपूरी और टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस संभावना सेठ यूट्यूब पर अपनी पर्सनल लाइफ का हर एक मोमेंट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी वीडियोज को खूब पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications