Home / Photos
Tunisha Sharma: 6 घंटे पहले किया पोस्ट, फिर दबंग 3 की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने कर ली सुसाइड, सदमे में फैंस
टीवी और बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। महाराष्ट्र के वालीव पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई जहां एक्ट्रेस को मृत घोषित कर दिया गया। इस खबर को सुनने के बाद फैंस को भारी सदमा लगा है। आइए तस्वीरों में जानते है एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़े कुछ पहलू...
1/8
Photo Credit: INSTAGRAM
Share
महज 20 साल की उम्र में एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या कर हर किसी को चौंका दिया। शूटिंग के दौरान मेकअप रूम में फांसी का फंदा लगाकर एक्ट्रेस ने अपनी जान दे दी।
2/8
Photo Credit: INSTAGRAM
Share
एक्ट्रेस ने सुसाइड करने से कुछ घंटे पहले ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. साथ ही कैप्शन में लिखा,' जो जुनून के साथ आगे बढ़ते हैं, रुकते नहीं हैं।'
3/8
Photo Credit: INSTAGRAM
Share
तुनिषा टीवी सीरियल गब्बर पूंछवाला, चक्रवर्ती अशोक सम्राट, शेर ए पंजाब, इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभानअल्लाह में नजर आ चुकी हैं।
4/8
Photo Credit: INSTAGRAM
Share
इसके साथ ही एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) को टीवी सीरियल 'अली बाबा दास्तान ए काबुल में शहजादी मरियम के किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया था।
5/8
Photo Credit: INSTAGRAM
Share
तुनीषा शर्मा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कहानी 2, दुर्गा रानी सिंह और दबंग 3 जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने यंग कैटरीना कैफ की भूमिका भी निभाई थी।
6/8
Photo Credit: INSTAGRAM
Share
तुनीषा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी, साथ ही वो बहुत खुश मिजाज एक्ट्रेस थीं।
7/8
Photo Credit: INSTAGRAM
Share
तुनिषा के इस कदम को लेकर फैंस सदमें में हैं। साथ ही अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
8/8
Photo Credit: INSTAGRAM
Share
एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications