Home / Photos
Photos: अनंत और राधिका के ‘शुभ आशीर्वाद समारोह’ में चिराग ने की शिरकत, देखिए शानदार तस्वीरें
Anant Radhika Shubh Ashirwad Samaroh Photos: हिंदुस्तान के सबसे अमीर कारोबारियों की फेहरिस्त शुमार मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। वहीं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद आयोजित शुभ आशीर्वाद समारोह में देश की कई नामचीन हस्तियों और राजनेता ने शिरकत की।
1/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
Anant Ambani Wedding Photos: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'शुभ आशीर्वाद समारोह' में बिहार के हाजीपुर लोकसभा से सांसद चिराग पासवान ने अपनी मां रीना पासवान के साथ शिरकत की।
2/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी से मुलाक़ात की, इसके बाद उनके बेटे अनंत और बहू राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद दिया।
3/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद आयोजित कार्यक्रम में मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी ने भी शिरकत की और चिराग पासवान के साथ खुशियां बांटी।
4/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
चिराग पासवान के साथ बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
5/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
'शुभ आशीर्वाद समारोह' में सांसद चिराग पासवान काली शेरवानी में जच रहे थे। वहीं अनिल अंबानी भी काली शेरवानी पहन कार्यक्रम में चार चांद लगा रहे थे।
6/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
मुकेश अंबानी ने सफेद शेरवानी पहनी थी। समारोह में आए सभी मेहमानों का स्वागत वह खुद कर रहे थे। सभी लोगों ने अंबानी परिवार के मेज़बानी की जमकर तारीफ की।
7/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
शुभ आशीर्वाद समारोह में ज्यादातर बॉलीवुड अभिनेताओं ने भी काली शेरवानी पहनी थी। वहीं महिलाओं ने गुलाबी रंग के कपड़े पहन कर माहौल को और ज्यादा खुशनुमा बना दिया।


Click it and Unblock the Notifications