Home / Photos
Om Banna Bullet : राजस्थान के गांव चोटिला में क्यों होती है ओम बन्ना की Royal Enfield बुलेट की पूजा?
राजस्थान के पाली जिले के गांव चोटिला में ओम बन्ना धाम बना हुआ है, जो बुलेट बाबा मंदिर के नाम से भी फेमस है। यह जगह बीते ढाई दशक से लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां पर बुलेट की पूजा किए जाने की पूरी बेहद दिलचस्प है, जो आप तस्वीरों के जरिए जान पाएंगे।
1/10
Photo Credit: Social Media
Share
भारत में आस्था की कोई कमी नहीं है। इस बात का सबूत जगह-जगह बने मंदिर हैं। हर मंदिर का अलग-अलग इतिहास और मान्यता है। कई मंदिरों के निर्माण की पूरी कहानी तो बेहद दिलचस्प होती है। यहां तक की देश में तो पीएम नरेंद्र मोदी व कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी तक के मंदिर बन चुके हैं।
2/10
Photo Credit: Social Media
Share
इस फोटो गैलेरी में आप राजस्थान में अनूठे फेमस मंदिरों में से एक ओम बन्ना धाम के बारे में जान पाओगे। यहां पर किसी भगवान की प्रतिमा नहीं बल्कि 350सीसी रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल की पूजा की जाती है। सुनने में भले ही अजीब लग रहा हो, मगर बीते करीब 30 साल से यहां पर बाइक की पूजा हो रही है।
3/10
Photo Credit: Social Media
Share
बुलेट बाबा की पूजा वाले इस मंदिर ओम बन्ना धाम के नाम से भी जाना जाता है। यह धाम राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर से लगभग 50 किलोमीटर दूर व पाली शहर के पास गांव चोटिला में है। यहां पर हर दिन आस्था का मेला लगा रहता है। देशभर से दूर दूर से लोग बुलेट की पूजा करने आते हैं।
4/10
Photo Credit: Social Media
Share
जोधपुर-पाली हाईवे पर स्थित ओम बन्ना धाम की कहानी ये बताई जाती है कि ठाकुर जोग सिंह राठौड़ के बेटे ओम सिंह राठौड़ की गांव चोटिला में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थ। उसके बाद ओम बन्ना के नाम से यहां पर धाम बन गया, जो अटूट आस्था का केंद्र बना हुआ है।
5/10
Photo Credit: Social Media
Share
दावा किया जाता है कि पुलिस ने देखा कि रात को मोटरसाइकिल अपने आप स्टार्ट हो जाती थी और अपने आप पुलिस थाने से निकलकर उस जगह जाकर रुक जाती थी, जहां ओम बन्ना का एक्सीडेंट हुआ था। फिर पुलिस दुबारा उस बाइक को कभी थाने नहीं लाई।
6/10
Photo Credit: Social Media
Share
करीब 24 वर्षीय ओम बन्ना की बाइक की इस घटना की जानकारी जब पिता ठाकुर जोग सिंह राठौड़ को मिली तो उन्होंने अपने बेटे ओम सिंह राठौड़ के नाम पर मंदिर बनवा दिया। यह मंदिर अब बुलेट बाबा मंदिर नाम से काफी लोकप्रिय है। ओम बन्ना के बेटे का नाम महापराक्रमी सिंह बताया जाता है।
7/10
Photo Credit: Social Media
Share
ओम बन्ना को अपनी बुलेट बाइक से काफी लगाव था। साल 1988 में उनका पेड़ के टकराने से एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद ओम बन्ना ने अपना पहला चमत्कार पुलिस को दिखाया था। तब पुलिस ने भी हार मान ली थी और बाइक वहीं छोड़ दिया, जहां एक्सीडें हुआ था।
8/10
Photo Credit: Social Media
Share
ऐसा कहा जाता है कि वो हादसा 23 दिसम्बर 1988 को हुआ था। उस समय ओम सिंह राठौड़ अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर ससुराल गांव चोटिला जा रहे थे। रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए थे। दुर्घटनास्थल पर घुमाव है। सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत के बाद बाइक पेड़ से जा टकराई थी।
9/10
Photo Credit: Social Media
Share
राजस्थान के पाली जिले के गांव चोटिला में ओम बन्ना धाम बना हुआ है, जो बुलेट बाबा मंदिर के नाम से भी फेमस है। यह जगह बीते ढाई दशक से लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां पर बुलेट की पूजा किए जाने की पूरी बेहद दिलचस्प है, जो आप तस्वीरों के जरिए जान पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications