bredcrumb

Photos: इन हस्तियों की उम्र तो है एक, लेकिन लुक्स में फर्क देख हो जाएंगे हैरान

By Akarsh Shukla
| Published: Sunday, September 5, 2021, 17:13 [IST]
बॉलीवुड की मस्तानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ है और 'जॉली एलएलबी 2' फेम अक्षय कुमार की अभिनेत्री हुमा कुरैशी का जन्म 28 जुलाई 1986 को हुआ है। दीपिका और हुमा दोनों ही खूबसूरत हैं।
Photos: इन हस्तियों की उम्र तो है एक, लेकिन लुक्स में फर्क देख हो जाएंगे हैरान
1/13
खूबसूरत फिटनेस फ्रीक अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और एक्ट्रेस से राजनेता बनी स्मृति ईरानी की उम्र लगभग समान है। अपने टोंड शरीर के चलते शिल्पा की उम्र 30 साल से अधिकन हीं लगती जबकि उनकी असली उम्र 46 वर्ष है।
Photos: इन हस्तियों की उम्र तो है एक, लेकिन लुक्स में फर्क देख हो जाएंगे हैरान
2/13
बॉलीवुड के नंबर 1 हीरो गोविंदा अब फिल्मों में कम ही नजर आते हैं। एक समय में गोविंदा बॉलीवुड पर राज करते थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि गोविंदा और संजय मिश्रा एक ही उम्र के हैं। 21 दिसंबर 1963 को जन्में गोविंदा काफी फिट हैं और 6 अक्टूबर 1963 को जन्म लेने वाले संजय मिश्रा उनसे उम्र में बड़े दिखते हैं।
Photos: इन हस्तियों की उम्र तो है एक, लेकिन लुक्स में फर्क देख हो जाएंगे हैरान
3/13
बॉलीवुड के किंग खान अभिनेता शाहरुख का जन्म 2 नवंबर 1965 को हुआ है और मिलिंद सोमन का जन्म 4 नवंबर 1965 को हुआ है। हमारे बॉलीवुड उद्योग के इन दो शानदार अभिनेताओं की उम्र समान है। वे दोनों एज के मामले में अर्धशतक पूरा कर चुके हैं।
Photos: इन हस्तियों की उम्र तो है एक, लेकिन लुक्स में फर्क देख हो जाएंगे हैरान
4/13
अजीब बात है, लेकिन फिल्म 'मोहब्बतें' फेम बॉलीवुड अभिनेता उदय चोपड़ा की उम्र रोहित शेट्टी जितनी ही है। वे दोनों एक ही वर्ष 1973 में पैदा हुए हैं।
Photos: इन हस्तियों की उम्र तो है एक, लेकिन लुक्स में फर्क देख हो जाएंगे हैरान
5/13
ऋतिक रोशन की फिटनेस का क्या कहें, बॉलीवुड में आने के बाद से उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है। 10 जनवरी 1974 को जन्मे ऋतिक हर दिन घंटों पसीना बहाते हैं। वहीं टीवी स्टार राम कपूर हैं जिनकी उम्र ऋतिक के बराबर है फिटनेस के मामले में ऋतिक के आस-पास भी नहीं है। राम कपूर का जन्म 1 सितंबर 1973 को हुआ था।
Photos: इन हस्तियों की उम्र तो है एक, लेकिन लुक्स में फर्क देख हो जाएंगे हैरान
6/13
अक्षय कुमार की फिटनेस की तारीफ कौन नहीं करेगा?  9 सितंबर 1967 को जन्में अक्षय जल्दी सो जाते हैं और सुबह जल्दी उठते हैं। वहीं टीवी के जेठालाल यानि दिलीप जोशी का जन्म 26 मई 1968 को हुआ है जो फिटनेस के मामले में अक्षय के आसपास भी नहीं हैं।
Photos: इन हस्तियों की उम्र तो है एक, लेकिन लुक्स में फर्क देख हो जाएंगे हैरान
7/13
पूजा भट्ट और मंदिरा बेदी भी एक ही उम्र की हैं। 24 फरवरी 1972 को जन्मी पूजा जहां पर्दे से गायब हो गई हैं वहीं मंदिरा काफी एक्टिव रहती हैं। 15 अप्रैल 1972 को जन्मीं मंदिरा अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। 
Photos: इन हस्तियों की उम्र तो है एक, लेकिन लुक्स में फर्क देख हो जाएंगे हैरान
8/13
सनी देओल और आलोक नाथ दोनों का जन्म 1956 में हुआ था। फिर भी एक्शन हीरो सनी देओल इनायत से बूढ़े होते दिख रहे हैं, जबकि संस्कारी बाबूजी आलोक नाथ 24 साल की उम्र से फिल्मों में पिता की भूमिका निभा रहे हैं।
Photos: इन हस्तियों की उम्र तो है एक, लेकिन लुक्स में फर्क देख हो जाएंगे हैरान
9/13
संजय दत्त और बोमन ईरानी दोनों ने 'मुन्नई भाई एमबीबीएस' में भी साथ काम किया है जहां बोमन ने संजय के ससुर की भूमिका निभाई थी। वे दोनों एक ही वर्ष 1959 में पैदा हुए हैं।
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X