Home / Photos
'डेढ़ फुटिया' को भूले तो नहीं! फिल्म 'वास्तव' संजय दत्त का खास दोस्त अब दिखने लगा है ऐसा
बॉलीवुड का क्रेज तो लोगों में बना ही हुआ है, और साथ ही बॉलीवुड में कुछ किरदार ऐसे भी होते हैं जो अपनी दमदार एक्टिंग के चलते काफी समय तक दर्शकों के दिलों में उतर जाते हैं, चाहें उनका अभिनय छोटो हो या बढ़ा लेकिन लोगों के दिलों में छाप छोड़ जाते हैं और फिर उन्हें सालों-साल तक याद किया जाता है। चलिए आज हम आपको ऐसे ही एक किरदार से मिलवाते हैं जिन्होंने फिल्म 'वास्तव' में 'डेढ़ फुटिया' का किरदार निभा कर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी।
1/8
Photo Credit: social media, Instagram
Share
बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां कोई किरदार बढ़ा हो या छोटा हर कोई अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ जाते हैं और फिर उन्हें सालों-साल तक याद किया जाता है।
2/8
Photo Credit: social media, Instagram
Share
आज हम ऐसे ही एक किरदार की बात कर रहे हैं जिन्होंने साल 1999 में आई फिल्म वास्तव में एक्टर संजय दत्त के साथ काम किया था और इस फिल्म में (संजय दत्त) यानी रघु के खास दोस्त डेढ़ फुटिया यानी (संजय नार्वेकर) को भी दर्शकों ने उनकी एक्टिंग के लिए खूब सारा प्यार किया था।
3/8
Photo Credit: social media, Instagram
Share
इस फिल्म में संजय नार्वेकर ने जब रोल किया था तो वो काफी यंग दिखते थे, लेकिन अब उनका लुक देख कर आप हैरान हो जाएंगे।
4/8
Photo Credit: social media, Instagram
Share
उनके चेहरे से उनकी उम्र साफ झलकने लगी है, लेकिन स्मार्टनेस आभी भी बरकरार है। संजय नार्वेकर ने बॉलीवुड के अलावा कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है और कई शो कर चुके हैं।
5/8
Photo Credit: social media, Instagram
Share
एक्टर संजय नार्वेकर इन सब के अलावा कई वेब सीरीज का हिस्सा भी रह चुके हैं। उन्हे 'एस्केप लाइव' में देखा गया था, यह वेब सीरीज बीते दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।
6/8
Photo Credit: social media, Instagram
Share
बता दें कि संजय नार्वेक इन दिनों सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में दिखाई दे रहे हैं। भले ही उन्होंने बॉलीवुड फिल्म में ज्यादा किरदार ना निभाए हो लेकिन जितने भी निभाए है लोगों ने उसे काफी पसंद किया है।
7/8
Photo Credit: social media, Instagram
Share
एक्टर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव तो नहीं रहते लेकिन वह जब भी कोई पोस्ट इंस्टाग्राम पर अपलोड करते हैं तो वो तेजी से वायरल होने लगती हैं, और फिर फैंस उनकी तस्वीरों पर खूब सारा प्यार लुटाते हैं।
8/8
Photo Credit: social media, Instagram
Share
संजय नार्वेकर की इन तस्वीरों पर भी एक फैन ने कॉमेंट करते हुए लिखा है- 'आपका ये लुक एक नंबर है' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- 'सर आप लीजेंड हो'।


Click it and Unblock the Notifications