Home / Photos
मुकेश ऋषि का छलका दर्द, आमिर की वह शर्त जिसके कारण उनके हाथ से निकल गई 'लगान', बॉलीवुड ने भी की अनदेखी
बॉलीवुड एक्टर मुकेश ऋषि को कौन नहीं जानता. अपनी फिजीक और भारी-भरकम आवाज़ के धनी मुकेश ने बॉलीवुड में ना जाने कितनी फिल्मों में काम किया है. लेकिन आज हम आपको उनके बारे में एक ऐसी बात बता रहे हैं जिसका खुलासा खुद एक्टर ने किया है...
1/7
Photo Credit: social media
Share
बॉलीवुड में अपने विलेन के किरदारों के लिए फेमस रहे एक्टर मुकेश ऋषि किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. अपनी शानदार एक्टिंग, बेहतरीन स्क्रीन प्रिजेंस और दमदार आवाज़ वाले मुकेश कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं.
2/7
Photo Credit: social media
Share
मुकेश ने एक इंटरव्यू में अपनी जर्नी के बारे में बताया है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उनक साथ से 'लगान' जैसी सुपरहिट फिल्म निकल गयी. साथ ही एक्टर को इस बात का भी मलाल है कि बॉलीवुड ने उन्हें अप्रोच नहीं किया.
3/7
Photo Credit: social media
Share
कभी बुल्ला बन कर दर्शकों की रूह कंपाने वाले तो कभी 'सरफ़रोश' में देशभक्त मुस्लिम पुलिसकर्मी की भूमिका निभाने वाले मुकेश का अब दर्द छलका है. मुकेश ऋषि को 'सरफ़रोश' फिल्म के बाद लगा था कि उन्हें अब और बॉलीवुड फ़िल्में मिलेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
4/7
Photo Credit: social media
Share
भले ही मुकेश को बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता और निर्देशकों ने अप्रोच ना किया है लेकिन 'सरफ़रोश' के बाद दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए उनके दरवाजे खुल गए और एक बाद एक कई फिल्मों में उन्होंने अपनी अदाकारी के जौहर दिखाए.
5/7
Photo Credit: social media
Share
मुकेश ऋषि ने एक इंटरव्यू में 'लगान'फिल्म में काम ना कर पाने की वजह का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म में 'देवा' का रोल उन्हें ऑफर किया गया था लेकिन फिर भी फिल्म में काम नहीं कर पाए.
6/7
Photo Credit: social media
Share
मुकेश ऋषि ने बताया कि आमिर 'लगान' को टुकड़ों में नहीं बल्कि एक साथ बनाना चाहते थे और चाहते थे कि फिल्म बनने के दौरान पूरी टीम महीनों तक लोकेशन पर ही रहे लेकिन साउथ फिल्मों में मुकेश ऋषि की कमिटमेंट के कारण वह यह जानकर परेशान हो गए.
7/7
Photo Credit: social media
Share
मुकेश ऋषि पहले से ही साउथ की कुछ फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे ऐसे में वह महीनों तक 'लगान' के साथ जुड़ने में समर्थ नहीं थे. इसकी जानकारी जब उन्होंने आमिर को दी तो आमिर खान ने उनके फैसले का सम्मान. इस वजह से मुकेश 'लगान' का हिस्सा बनते बनते रह गए.


Click it and Unblock the Notifications