Home / Photos
Bihari Film: जातिवाद पर करारा प्रहार है फिल्म ‘लछमिनिया’, निर्देशक रितेश कुमार ने कहा- समाज की गंदी...
'Lachhminiya' Bihari Film: सिनेमा इंडस्ट्री में अब एक से बढ़कर एक कॉनसेप्ट पर मूवी बन रही है। इसी क्रम ने निर्देशक रितेश एस कुमार ने जातिवाद पर आधारित फिल्म ‘लछमिनिया’ बनाई है, जो कि समाज के कुरीतियों पर एक तमाचा है। वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए निर्देश रितेश ने कहा कि- जाति की वजह से कभी-कभी शर्मिंदा होना पड़ता है। फिल्म में जातिवाद आधारित मानसिकता पर तीखा प्रहार किया गया है। बिहारी भाषा में बनी हिंदी भाषा में बनी यह फिल्म समाज की गंदी व्यवस्थाओं की आलोचना करती है।
1/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
'Lachhminiya'Film: ‘लछमिनिया’ फिल्म के निर्देशक रितेश एस कुमार ने कहा कि जातिवाद की गहरी जड़ों को ‘लछमिनिया’ फिल्म उजागर करती है, हम लोगों के समाज में अभी भी यह मौजूद है।
2/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
फिल्म सिर्फ मनोरंजन का ज़रिया नहीं बल्कि समाज कुरीतियां जिन्हें आमतौर पर नजरअंदाज़ जाता है, पर प्रकाश डालने की कोशिश की गई है।
3/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
फिल्म में अहम किरदार निभा रहे सिंटू सिंह सागर ने फिल्म द्वारा यह दिखाने की कोशिश की गई है कि किस तरह से जातिवाद का खेल विभिन्न स्तर पर होता है।
4/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
जातिवाद के घुन से समाज में कैसे निचली जाति के लोगों पर असर पड़ता है और उनकी ज़िंदगी प्रभावित होती है। फिल्म के ज़रिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरुक होना होगा।
5/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
सभी लोगों को साथ आकर, समान दिशा में कदम बढ़ाते हुए समाज के हित में सोचना चाहिए। उम्मीद है कि लछमिनिया फिल्म दर्शकों के बीच जागरूकता फैलाने में कामयाब होगी।
6/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
रितेश एस कुमार ने कहा कि उम्मीद है फिल्म समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम रोल निभाएगी, लोगों के सोचने का नज़रिया बदलेगा।
7/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
आपको बता दें कि बिहार के लखीसराय ज़िले में ‘लछमिनिया’ फिल्म की शूटिंग हुई है। फिल्म फेस्टिवल में दिखाने के लिए मूवी तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications