Home / Photos
गंगा किनारे जीवंत हुआ प्राचीन गुरुकुल, पटना का गंगा घाट बना एग्जाम सेंटर, Photos देख आपको भी होगा गर्व
पटना में गंगा के दक्षिणी तट पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले और मॉक टेस्ट पेपर लिखने वाले बड़ी संख्या में छात्रों की कई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। Bihar patna Ganga ghat turns into exam centre.
1/9
Share
इन छात्रों के परीक्षा की तैयारी करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर हर तरफ वायरल हो रही है।
2/9
Share
बिहार की राजधानी पटना हमेशा से कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने के लिए जाना जाता है।
3/9
Share
इन दिनों पटना के गंगा घाट पर हजारों छात्र रेलवे और एसएससी परीक्षा की तैयारी करते देखे जा रहे हैं।
4/9
Share
पटना में गंगा के दक्षिणी तट पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले और मॉक टेस्ट पेपर लिखने वाले बड़ी संख्या में छात्रों की कई तस्वीर सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई, जिससे अकादमिक हलकों में हलचल मच गई है।
5/9
Share
सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि कैसे मॉक टेस्ट के लिए पेपर लिखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र वीकेंड में शनिवार और रविवार को गंगा घाट पर इकट्ठा होते हैं।
6/9
Share
गंगा घाट पर शिक्षक और इंजीनियर भी इन छात्रों की मदद करते हैं। एक इंजीनियर एसके झा ने संवाददाताओं से कहा कि वह पिछले दो महीने से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद कर रहे हैं।
7/9
Share
एसके झा के अनुसार, लगभग 12,000-14,000 छात्र प्रत्येक शनिवार और रविवार को पटना कॉलेजिएट घाट पर परीक्षण के लिए पहुंचते हैं जो कि निशुल्क आयोजित किए जा रहे थे।
8/9
Share
गंगा घाट पर आए उनमें से अधिकांश भारतीय रेलवे और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।
9/9
Share
नियमित परीक्षार्थियों में से एक राजेश कुमार ने कहा, "मॉक टेस्ट से हमें सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। इसके अलावा, हमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कुछ छात्रों की समस्याओं पर चर्चा करने का अवसर मिलता है। हम नोटबुक्स का आदान-प्रदान भी करते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications