Home / Photos
Photos: भोजपुरी वेब सीरीज़ छलांग में क्राइम, सस्पेंस और ड्रामा का मिलेगा तड़का, बॉलीवुड को टक्कर देगी कहानी
Chhalaang Web Series: भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए रोमांच और सस्पेंस से भरी हुई वेब सीरीज ‘छलांग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। लाल बाबू पंडित ने इस वेब सीरीज का निर्देशन और निर्माण किया है। ‘छलांग’ के ट्रेलर पर दर्शकों की जोरदार प्रतिक्रिया आ रही है। सभी को बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार है।
1/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
असलम सूरती ने वेब सीरीज का बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार किया है। बैकग्राउंड साउंड थ्रिल को और भी बढ़ा ज्यादा बढ़ा रहा है। यह कह सकते हैं कि कहानी बॉलीवुड को टक्कर देने वाली है।
2/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
Bhojpuri Web Series: ‘छलांग’ वेब सीरीज के स्टार कास्ट में अमित शुक्ला, बिनोद मिश्रा और अयाज़ खान जैसे दिग्गज कलाकारों ने शानदार किरदार निभाया है। सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों में दमदार प्रदर्शन किया है। ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
3/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
राजेश त्रिपाठी ने इस वेब सीरीज की कहानी लिखी गई है, जो आखिर तक दर्शकों को जोड़े रखने पर मजबूर करती नज़र आने वाली है। कृष्णा बेदर्दी ने सीरीज का संगीत तैयार किया है, उन्होंने ही गाना लिखा है।
4/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
साहिल जे अंसारी डीओपी है, सिनेमाटोग्राफी भी बेहतरीन की गई है, वहीं जितेंद्र सिंगित (जीतू) ने संपादन का काम संभाला है। ‘छलांग’ के ट्रेलर के वीडियो में क्राइम, सस्पेंस और ड्रामा के तड़का ने वेब सीरीज के लिए दर्शकों के बीट उत्सुकता पैदा कर दी है।
5/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
3 स्टूडियो ने पोस्ट प्रोडक्शन का काम संभाला है, वहीं विकाश पोवार ने प्रोमो कटिंग की है। इसके अलावा वेब सीरीज के लिए पोशाक विद्या और विष्णु ने डिजाइन की है।


Click it and Unblock the Notifications